{"_id":"5aa16a904f1c1ba1758b4569","slug":"respectful-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुअा सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुअा सम्मान
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर चंपावत में सम्मानित करतीं जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने जीआईसी चौक से मुख्य बाजार होते हुए जिला कार्यालय तक रैली निकाली। इस मौके पर विकास भवन सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देने के साथ शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विचार गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है उस घर में देवता निवास करते हैं और उस घर में सुख, शांति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को भी समाज में सम्मान से जीने का हक है और इसके लिए महिला दिवस एक दिन न मनाकर पूरे वर्ष मनाया जाना चाहिए। सीडीओ एसएस बिष्ट ने कहा कि बिना महिलाओं के योगदान के कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता है और इसके लिए लिंग असमानता को खत्म करना जरूरी है।
परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट और वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र कुमार ने महिलाओं को अपनी आर्थिकी मजबूत करने के लिए महिला कौशल विकास योजना में पंजीकरण कराने का सुझाव दिया। गोष्ठी में क्षेत्रीय बाल विकास अधिकारी लक्ष्मी पंत सहित निर्भया प्रकोष्ठ, स्वयंसेवी संस्थाएं, खेतीखान, बाराकोट, पाटी, लोहाघाट आदि स्थानों से आई आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.निर्मल सिंह बसेड़ा ने किया।
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
चंपावत। विकास भवन सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी के बाद विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें सपना ग्वाल, निशा पांडेय, मंजू अधिकारी, सुषमा फर्त्याल, नीतू चावला, मीनाक्षी नौटियाल, नीमा देवी, जानकी खर्कवाल आदि को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
टनकपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हुए कार्यक्रमों में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने को प्रेरित किया गया। नगर पालिका सभागार में एसडीएम अनिल चन्याल ने कहा कि समय के साथ महिलाएं सशक्त हुई है, लेकिन आज भी हिंसा को सहन करने वाली महिलाओं की संख्या कम नहीं है। जागरूकता से ही महिला हिंसा को रोका जा सकता है। नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, तहसीलदार पूनम पंत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, प्रतिभा अग्रवाल, विद्या जुकरिया, कल्पना धामी, हरेला क्लब महिला विंग की अध्यक्ष दीपा नरियाल, सुनीता कापड़ी आदि ने भी महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। न्याय विभाग के पीएलवी अमित कुमार व ममता देवी ने शारदा चुंगी कालौनी में गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकार व कानून के बारे में जानकारी दी। बैथनी जीवन धारा व अपार संस्था, दयानंद इंटर कॉलेज, परिवार परामर्श केंद्र ज्ञानखेड़ा में महिला दिवस के कार्यक्रम हुए। बैथनी संस्था के तत्वावधान में मनिहारगोठ में जागरूकता रैली निकाली गई। आयोजन में सिस्टर प्रेसी, सिस्टर सुकेसनी, कमला महर, शारदा कापड़ी, ग्राम प्रधान अमजद हुसैन आदि ने प्रतिभाग किया।