फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Resolve to follow Swami Vivekananda's ideals

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow Swami Vivekananda's ideals
चंपावत में शहीद राहुल रैंसवाल की धर्मपत्नी पिंकी रैंसवाल को सम्मानित करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 72 वें स्थापना दिवस पर चंपावत इकाई ने सर्वप्रथम डिग्री कॉलेज में जाकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उसके बाद शहीद राहुल रैंसवाल के घर जाकर उनकी पत्नी पिंकी रैंसवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला सह संयोजक शंकर जोशी, पारस महर, दीपा जोशी, काजल दुग्ताल, ललित देउपा, विकाश गिरी, प्रवेश सिंह, प्रेम जोशी, सूरज बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

लोहाघाट में एबीवीपी के जिला संयोजक विवेक पुजारी की अध्यक्षता और नगर मंत्री राहुल जोशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में उन्होंने कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे एसओ मनीष खत्री, एसआई हेमंत कठैत सहित सभी पुलिस कमियों को को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल ढेक, विनोद बगौली, आकाश थापा, मयंक जोशी, नीरज सक्टा, योगेश पचौली, विवेक जोशी, राजेश गोस्वामी, शीतल देव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed