फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Resist throwing garbage

नगर पंचायत के शंखपाल में कूड़ा फेंकने का विरोध

Tue, 29 Sep 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Tue, 29 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

चौमेल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बीडीसी सदस्य दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम सीएस डोबाल की ओर से बुलाई बैठक में भाग लिया। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि नगर पंचायत की ओर से शंखपाल के पास सड़क किनारे नगर का कूड़ा फेंकने से यहां सड़ांध के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। कई मवेशी मर चुके हैं तथा इस स्थान के नीचे से लोहाघाट नगर एवं अन्य स्थानों के लिए पेयजल आपूर्ति की जाती है। वर्षा होने पर सारी गंदगी पानी में समाती आ रही है।

विज्ञापन


एसडीएम ने नगर पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों की बातें सुनने के बाद 30 सितंबर को राजस्व विभाग, नगर पंचायत और ग्रामीणों का संयुक्त निरीक्षण तय किया गया है, जिसमें मेला खाल में नगर पंचायत को कूड़ा निस्तारण के लिए आवंटित पांच नाली भूमि के स्थल के अलावा वर्तमान कूड़ा स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि नगर के कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था की जाएगी, जिससे किसी भी वर्ग को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हों।
विज्ञापन


वार्ता में चेयरमैन के प्रतिनिधि गोविंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, जेई ललित भट्ट, बीसी उपाध्याय के अलावा ग्राम प्रधान चांद बोहरा, उमेद बिष्ट, नाथ सिंह, मोहन सिंह सामंत, शंकर सिंह, तनुजा महर, संजय फर्त्याल, जोधसिंह अधिकारी, बीडीसी सदस्य नरेंद्र बिष्ट, श्याम सिंह, हरीश पाठक, विजय, अशोक महर, सुरेंद्र सामंत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed