फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Resentment among people, damaged road of Chirani village not repaired

च्यूरानी गांव के क्षतिग्रस्त मार्ग की नहीं हुई मरम्मत, लोगों में नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Resentment among people, damaged road of Chirani village not repaired
बदहाल डिग्री कॉलेज-पोखरीबोरा मोटर मार्ग - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की कटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हुए च्यूरानी गांव को जाने वाले मार्ग की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने शीघ्र क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान विनोद अधिकारी, भवानी प्रसाद, त्रिलोक सिंह, उमेद राम, गणेश सिंह, उषा देवी, कमला देवी आदि का कहना है कि एनएच की कटिंग के दौरान च्यूरानी गांव को जाने वाले पैदल मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस क्षतिग्रस्त मार्ग से बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं को सड़क तक लाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने मार्ग ठीक न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर एनएच के ईई एलडी मथेला का कहना है कि सड़क कटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक किया गया था। इसके बाद भी अगर एनएच से लगा रास्ता खराब हो गया होगा तो उसे दैवी आपदा मद से ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed