फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Representatives heard mass problem

धरगड़ा से रामेश्वर तक बनाएं रोड

Thu, 23 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 23 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Representatives heard mass problem
अधिकारी ने सुनी जनसमस्या - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने बाराकोट विकासखंड के मिर्तोली गांव में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। ग्राम प्रधान लक्ष्मीदत्त जोशी की अध्यक्षता और गणेश चंद के संचालन में लगी चौपाल में ग्रामीणों ने धरगड़ा से मिर्तोली तक रोड का निर्माण करने के साथ उसे रामेश्वर तक जोड़ने, आवासहीन लोगों को आवास एवं शौचालय देने, क्षतिग्रस्त बिजली की लाइनों को ठीक कराने की मांग की।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने कोठेरा गांव के 90 परिवारों को अपनी ओर से दो सोलर लाइट देने की घोषणा की तथा मिर्तोली के बीपीएल पूरन चंद्र जोशी को भवन बनाने के लिए 60 हजार देने, गांव के स्कूल तक के रास्ते में सीसी करवाने, मिर्तोली गांव में 10 शौचालय बनवाने की बात कही। अधिकारी ने युवाओं को छह क्रिकेट किट देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


कहा कि कोठेरा में शीघ्र ही जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी की मौजूदगी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। चौपाल में जिला पंचायत सदस्य भवानी टम्टा, हरदेव जोशी, दीपक गड़कोटी, हरीश जोशी, अनिल जोशी, भुवन चंद्र, मनमोहन, ललित प्रसाद, प्रहलाद राम, जोहार सिंह बिष्ट, नारायण चंद, हेम चंद्र जोशी, श्याम चंद, भागीरथी देवी, रमुली देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed