फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Renu won gold in the national Cwaikwando

राष्ट्रीय च्वाइक्वांडो में रेनू ने जीता स्वर्ण

Tue, 03 Nov 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Tue, 03 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन

पीजी कालेज की छात्रा रेनू बोहरा ने राष्ट्रीय च्वाइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। च्वाइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चंडीगढ़ में हुई छठी राष्ट्रीय च्वाइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्रा रेनू बोरा ने कीर्तिमान अर्जित किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली रेनू चंपावत जिले की पहली बालिका है।

विज्ञापन


इससे पहले रेनू ने स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से छत्तीसगढ़ के राजनंद जिले में हुई प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्तमान में रेनू दिगालीचौड़ में ग्रामीण छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत च्वाइक्वांडो का प्रशिक्षण भी दे रही हैं। रेनू ने अपनी सफलता का श्रेय  डा.हरिशंकर गहतोड़ी और कोच सुनील मिश्रा को दिया है। रेनू की सफलता पर प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी, डा.ऊषा जोशी, डा.जेसी जोशी, डा.धर्मेंद्र कुमार तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, ज्येष्ठ उप प्रमुख हीराबल्लभ जोशी, शिक्षक ब्रजेश ढेक आदि ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed