फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Renowned Ritha Sahib's famous joint fair will not take place from tomorrow

कल से प्रस्तावित रीठा साहिब का नामी जोड़ मेला अब नहीं होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Renowned Ritha Sahib's famous joint fair will not take place from tomorrow
चंपावत। देश भर में मशहूर रीठा साहिब गुरुद्वारे में 24 मई से होने वाला जोड़ मेला अब नहीं होगा। ये लगातार दूसरा वर्ष है, जब जोड़ मेले का आयोजन नहीं हो रहा है। कोविड के चलते 2020 में पहली बार ये मेला नहीं हुआ था। सामान्य रूप से तीन दिनी जोड़ मेले में दो लाख से अधिक गुरु के भक्त शीश नवाते हैं।
विज्ञापन

इस बार जोड़ मेला 24 मई से 26 मई तक कराने का अप्रैल में निर्णय हुआ था। इसे लेकर गुरुद्वारा प्रबंध समिति नानकमत्ता के अध्यक्ष बाबा रंजीत सिंह के नेतृत्व में उच्च स्तरीय दल ने बाकायदा मौका मुआयना भी किया था। तब समिति ने कोविड के दिशा-निर्देशों के तहत मेले के आयोजन करने का निर्णय लेने के साथ ही मेले की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इसके बाद चंपावत जिले सहित पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की गंभीर होती गई। ऐसे हालात में अब प्रबंध समिति ने पूर्व के निर्णय में संशोधन करते हुए आयोजन नहीं करने का एलान किया है। बता दें कि 2020 में रीठा साहिब गुरुद्वारे के इतिहास में पहली बार कोरोना लॉकडाउन के चलते जोड़ मेला नहीं हुआ था। लगातार दूसरी बार जोड़ मेला नहीं होने से यहां के कारोबार पर भी गहरी चपत लगेगी।
विज्ञापन

यहां से 75 किलोमीटर दूर रीठा साहिब सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की साधना और चमत्कारों का समागम रहा है। 1505 में खुद गुरु नानक जी ने यहां आध्यात्मिक चमत्कार दिखाए थे। इसके बाद यहां के कड़ुवे रीठे मीठे हो गए थे। यही रीठे प्रसाद में गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को दिए जाते हैं। लधिया और रतिया नदी के संगम पर स्थित रीठा साहिब को यह गुरुद्वारा देश-विदेश में पहचान दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना की तेज होती दूसरी लहर के चलते गुरुद्वारा प्रबंध समिति नानकमत्ता ने जोड़ मेले को स्थगित कर दिया है। पूर्व में 24 मई से तय जोड़ मेले का कार्यक्रम अब नहीं होगा।
बाबा श्याम सिंह, प्रबंधक, गुरुद्वारा, रीठा साहिब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed