फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Removing the avoidance of AIDS awareness rally

रैली निकाल एड्स से बचाव को किया जन-जागरण

Tue, 01 Dec 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/बनबसा Updated Tue, 01 Dec 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन

विश्व एड्स दिवस पर जिले के कई हिस्सों में रैली निकाली गई, गोष्ठी और प्रतियोगिताएं हुईं। सीएमओ डा.विनोद टोलिया ने एचआईवी और एड्स के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताए। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी सुरेश राम आर्य के अलावा स्वयंसेवक अर्जुन सिंह, कमल राम, इरफान, सूरज कुमार, कुशल कुमार सिंह ने विचार रखे। पीजी कॉलेज में प्राचार्य डा.सीडी सूंठा की अध्यक्षता और रेड रिबन के सचिव डा. बीपी ओली के संचालन में गोष्ठी हुई। डा. सुमन कुमारी, डा. पल्लवी मिश्रा, डा. अल्का, डा. बीके जोशी, डा. सरस्वती बिष्ट, डा. अवनीश कुमार, डा. रचना वत्स, डा. डीएस खाती ने विचार रखे। बाद में कई प्रतियोगिताए हुई जिसमें नेहा महर, अर्पना फुलारा, रेनू  जोशी, सना परवीन, नेहा मौनी, शिल्पा अधिकारी, गौरव पांडेय, नीरज जोशी, बबीता भट्ट और सना परवीन, शिल्पा अधिकारी तथा दीपक कुंवर प्रथम तीन स्थानों में रहे।

विज्ञापन


जीजीआईसी में एनएसएस छात्राओं की प्रतियोगिता में रजिया, स्मृति रावत, ज्योति पांडेय, अर्पणा पनेरू, रजिया सुल्तान, ललिता, बबीता, अर्पणा, मीनाक्षी गोस्वामी विजयी रहे। प्रधानाचार्या हेमंती बोहरा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भुवनेश्वरी नेगी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जीआईसी में प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी की अध्यक्षता और शिक्षक जगदीश जोशी के संचालन में प्रवक्ता उमेद सिंह बिष्ट ने विचार रखे। शिक्षक राधेश्याम खर्कवाल, जगदीश जोशी के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में गणेश जोशी, सूरज कुमार, कृष्ण कुमार, आकाश कुमार, पवन बोहरा विजयी रहे।
विज्ञापन


लोहाघाट जीजीआईसी की छात्राओं ने रैली निकाली। पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की अध्यक्षता और डा.कमलेश भाकुनी के संचालन में हुई गोष्ठी में सीएमएस डा.मंजीत सिंह, डा.रवि सिन्हा, रोशन विश्वकर्मा ने विचार रखे। निबंध में सुमन उपाध्याय, सलोनी साह, पवन राय, पोस्टर प्रतियोगिता में रोहित मेहता, निर्मला टम्टा, खीम सिंह महर, भावना त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार दिया। जीआईसी चौमेल में प्रधानाचार्य बीबी पाठक की अध्यक्षता और प्रवक्ता पीसी तिवारी के संचालन में प्रतियोगिता में किरन बिष्ट, आकांक्षा जोशी पहले स्थान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी देवीधुरा में प्रधानाचार्य डा.डीपी कथेरिया की अध्यक्षता तथा बीडी भट्ट के संचालन में रैली के साथ छात्रों ने अस्पताल परिसर में सफाई की। प्रधान जानकी देवी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। जीआईसी खेतीखान में प्रधानाचार्य गोकुलचंद्र जोशी की अध्यक्षता और बीबी चौहान के संचालन में प्रतियोगिताएं हुई। पृथ्वीराज सिंह, अनुज वर्मा, नीरज, रोहित, गौरव, आयुष, दीपक, रोहित, रोहित बिष्ट, गौरव, रोहित, नितेष पहले तीन स्थान में रहे। जीजीआईसी खेतीखान में प्रधानाचार्या लक्ष्मी पांगती की अध्यक्षता और अरुणा पंगरिया के संचालन में हुई प्रतियोगिताओं में प्रतिभा, भावना द्वितीय, चंद्रकला, राधा बोहरा, बबीता और हिमानी विजयी रहे। जीआईसी पाटी, बाराकोट, बर्दाखान, में भी प्रतियोगिताएं हुई।

टनकपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एनएसएस की स्वयंसेवी छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी कमला बिष्ट के नेतृत्व में रैली निकाली। प्रभारी प्रधानाचार्य विनीता जोशी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक धर्मानंद पांडेय, रोमा कठायत, हरीश राजा, लीला तिवारी, लीला शर्मा, रश्मि गौड़, लक्ष्मी चंद आदि मौजूद थे। ठा. एसएस रावत जेएस रावत राधेहरि राइंका में बैथनी जीवन धारा संस्था की ओर से हुए कार्यक्रम में संस्था की निदेशक सिस्टर प्रीति ने एड्स से सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरी प्रसाद, प्रवक्ता अंबा दत्त पंत आदि मौजूद थे। राइंका सैलानीगोठ के एनएसएस छात्रा ने मनिहारगोठ में रैली निकाली। प्रधान अमजद हुसैन, प्रधानाचार्य पीआर टम्टा, गुणानंद पंत आदि मौजूद थे। दयानंद इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में विद्यालय के प्रबंधक रामदेव आर्य, प्रधानाचार्य महेश चंद्र जोशी, मीनाक्षी, भावना विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, मोहित, सोनम, ऊषा, सीमा, अनुपम, आदित्य आदि मौजूद थे।


बनबसा में अपार संस्था के कार्यक्रम में प्रोग्राम मैनेजर सोनी थापा ने एड्स के बारे में लोगों को जागरूक किया। संस्था की सुमित प्रजापति ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा उत्तराखंड में इस वर्ष एड्स के कम रोगी पाए गए। संस्था ने लाइनपार बस्ती वासी महिलाओं की रैली निकाल एड्स के प्रति जागरूक किया। संस्था की अनीता तिवारी, बबीता पुनेड़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती जानकी चंद, मुस्कान, सुमन, मंजू, कमलेश, रामदेवी, शांति, गुडिय़ा, पूजा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed