{"_id":"9de466d6a324d99e8edd78100d581701","slug":"remote-ongoing-panchayat-banbasa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमोट से चल रही बनबसा की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमोट से चल रही बनबसा की पंचायत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा से लगे चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा में इस साल फरवरी में नगर पंचायत बनी, लेकिन इस पंचायत के हाल आम ग्राम पंचायत से भी बदतर हैं। पदों का सृजन न होने से यह कार्यालय हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही खुलता है। बाकी चार दिन इस पर ताला लगा रहता है।
विज्ञापन
चार महीने पहले बनबसा के नगर पंचायत बनने से लोगों का सपना पूरा हुआ था लेकिन नगर पंचायत बनने के बाद विकास कार्य शुरू नहीं हो सके। विकास तो दूर रोजमर्रा के काम के शुरू होने का भी इंतजार है। नगर पंचायत का कार्यालय किराए के भवन में खुला है। यह हफ्ते में सिर्फ दो दिन (सोमवार, शनिवार) को ही खुल पाता है।
विज्ञापन
शेष चार कार्यदिवस में यह बंद रहता है। इसकी वजह यहां के लिए एक भी पद का सृजित न होना है। फिलहाल इस पंचायत का संचालन 10 किलोमीटर दूर टनकपुर से होता है। जहां से अधिशासी अधिकारी और एक लिपिक सप्ताह में दो दिन बनबसा जाकर जरूरी काम करते हैं।
विज्ञापन