फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   relly

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली अखंडता की शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
relly
राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ लेते नेपाल सीमा से लगे जूहा पासम के छात्र छात्राएं। - फोटो : LOHAGHAT
जिले में बृहस्पतिवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पुलिस लाइन, एसएसबी और आईटीबीपी में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने रिजर्व पुलिस लाइन प्रांगण में सरदार पटेल के चित्र का माल्यार्पण किया और अधिकारियों- कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। लोहाघाट छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी के हिमवीरों ने जीआईसी सुई के छात्र-छात्राओं के साथ रैली निकाली। कमान अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार दोरजे के नेतृत्व में हिमवीरों ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कमान अधिकारी ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता के मायने बताए। कमान अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और कॅरिअर संबंधी जानकारी दी। वहां सहायक सेनानी श्रीपाल हयांकी, सूबेदार मेजर सुनील वर्मा, उपनिरीक्षक विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर नेपाल सीमा से लगे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम में प्रधानाध्यापक नरेश जोशी ने सरदार पटेल को राष्ट्रीय अखंडता निर्माता बताते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और शपथ दिलाई। इस मौके पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें त्रिलोक सिंह ने पहला, भीम राम ने दूसरा और विनोद राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उधर टनकपुर में विवेकानंद स्कूल में छात्र-छात्राओं की पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश देते सुंदर चित्र बनाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय के अलावा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

राजकीय महाविद्यालय में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली देकर राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश, कार्यक्रम संयोजक डॉ. पंकज उप्रेती, डॉ. डीवी सिंह, डॉ. एसके कटियार, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ.जय सिंह, प्रसून कब्बोज, सीमा फुलेरा आदि मौजूद थे।

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रैली निकालते आईटीबीपी के हिमवीर और जीआईसी सुंई के छात्र-छात्राएं?

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रैली निकालते आईटीबीपी के हिमवीर और जीआईसी सुंई के छात्र-छात्राएं?- फोटो : LOHAGHAT

चंपावत पुलिस लाइन में सरदार बल्लभ पटेल के चित्र में माल्यापर्ण करते एसपी धीरेंद्र गुंज्याल।

चंपावत पुलिस लाइन में सरदार बल्लभ पटेल के चित्र में माल्यापर्ण करते एसपी धीरेंद्र गुंज्याल।- फोटो : CHAMPAWAT

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर टनकपुर के विवेकानंद स्कूल में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में बनाए ?

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर टनकपुर के विवेकानंद स्कूल में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में बनाए ?- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed