फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Referred to Pati, seeks treatment in pregnant district hospital

पाटी से रेफर गर्भवती जिला अस्पताल में इलाज को तरसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Referred to Pati, seeks treatment in pregnant district hospital
चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने पर भी आकस्मिक सेवाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए इलाज सुचारु होने का दावा किया गया है। लेकिन ओपीडी बंद होने से एक दिन पहले शुक्रवार को ही पाटी की गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में इलाज को तरसना पड़ा। गर्भवती महिला के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने देखे बगैर महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन परिजन महिला को चंपावत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां ऑपरेशन से महिला ने नवजात को दिया।
विज्ञापन

पाटी क्षेत्र की गर्भवती महिला नीमा गहतोड़ी (21) को एकाएक प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गर्भवती को चंपावत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गर्भवती महिला 108 एंबुलेंस के जरिये शुक्रवार करीब एक बजे जिला अस्पताल लाई गई। नीमा के पति राकेश गहतोड़ी का आरोप है कि अस्पताल में उनकी गर्भवती पत्नी को किसी ने नहीं देखा। बस पिछले माह की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर कह दिया कि गर्भवती महिला की हालत बेहद खराब है। साथ ही उन्हें हल्द्वानी जाने की सलाह दे दी गई। पति का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने कुछ डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित होने से इलाज नहीं मिलने की भी बात कही। अलबत्ता गर्भवती महिला को हल्द्वानी ले जाने के बजाय चंपावत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन से नवजात का जन्म हुआ।
विज्ञापन

सामान्य रूप से गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। लेकिन शुक्रवार को सैनिटाइज किए जाने से अस्पताल की डिलीवरी रूम बंद था। अस्पताल कर्मियों को गर्भवती महिला को सही जानकारी देकर संतुष्ट करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरके जोशी,
पीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed