फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rebuffs on pending MNREGA works

मनरेगा कार्यों के लंबित रहने पर लगाई फटकार

Wed, 22 Mar 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 22 Mar 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Rebuffs on pending MNREGA works
चंपावत में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम डा.अहमद इकबाल। - फोटो : अमर उजाला
डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने सभी खंड विकास अधिकारियों और डीपीओ को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मनरेगा जॉबकार्ड धारकों, समाज कल्याण और पूर्ति विभाग की ओर से किए जा रहे आधार लिंक कार्य, कामन सर्विस सेंटरों में बनाये जा रहे आधार कार्डों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों के लंबित रहने पर सभी संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए बीते दो वर्षों की कामों की सूची दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर भी कार्य लंबित हुए हैं उसकी जिम्मेदारी तय की जाए ताकि संबंधितों से धनराशि की वसूली की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जॉबकार्ड धारकों को कम से कम 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध न करा पाने को गंभीरता से लेते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को इसका कारण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि कार्ययोजना में जो भी प्रस्ताव सम्मिलित किए जाएंगे उनमें प्रधान की मोहर तथा हस्ताक्षर होना अनिवार्य है तथा किसी भी प्रकार की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी अपने स्तर से कार्यदायी संस्था का निर्धारण नहीं करेगा तथा कम से कम 50 प्रतिशत कार्य ग्राम सभाओं के माध्यम से ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कामन सर्विस सेंटर प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे आधार निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने तथा जिन व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन पूर्व में हो चुका है, उनका आधार नंबर अंगुठे के निशान के आधार पर तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कामन सर्विस सेंटर प्रभारियों को निर्धारित शुल्क ही लेने के की हिदायत दी तथा कहा कि अतिरिक्त शुल्क वसूली की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरगोविंद भट्ट, जिला पंचायतीराज अधिकारी सुरेश बैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी एनबी बचखेती सहित सभी खंड विकास अधिकारी तथा डीपीओ मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed