{"_id":"61a7b9a713fe7f731d0e944f","slug":"rate-of-khanan-stock-in-tanakpur-tanakpur-news-hld446306480","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन सामग्री के नए मूल्यों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन सामग्री के नए मूल्यों पर बनी सहमति
विज्ञापन
टनकपुर में खनन कारोबारियों की बैठक में उपस्थित कारोबारी व क्रेशर संचालक। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। क्रेशर संचालकों की मौजूदगी में टनकपुर खनन कारोबारियों की बैठक में आरबीएम और पत्थरों के दाम तय किए गए। पांच रुपये की दर से बढ़ोतरी कर पत्थर 63 रुपये और आरबीएम 61 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लेने का निर्णय हुआ। चूका और चल्थी से ओवरलोड आने वाले वाहनों का विरोध किया गया।
गांधी मैदान में बुधवार को शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर की अध्यक्षता हुई बैठक में क्रशर संचालकों ने पुराने दाम पर पत्थर 58 रुपये और आरबीएम 56 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने की बात कही। इसका खनन कारोबारियों ने विरोध किया। खनन कारोबारी दीपक सिंह बिट्ठल ने डीजल के मूल्यों में वृद्धि का हवाला देकर पुराने रेट को नाकाफी बताया।
कहा कि उपखनिज के दाम बढ़ाए जाने चाहिए। काफी सोच विचार के बार पत्थर 63 रुपये और आरबीएम 61 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने पर सहमति बनी। बताया कि मांग, पूर्ति और डीजल की दर का संतुलन का संतुलन बनाने के लिए अगले साल दरों में बदलाव भी हो सकता है। बैठक में खनन कारोबारी अमजद हुसैन, मनोज गुप्ता, हयात अधिकारी, सुभाष कटौच, अनिल जोशी, सतीश चंद, क्रेशर संचालक अमित ठाकुर, अनुज अग्रवाल थे।