{"_id":"d7104826c0ed9afa052b28107632817f","slug":"rashnkardon-will-remove-flaws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में दूर होंगी राशनकार्डों की खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक में दूर होंगी राशनकार्डों की खामियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशनकार्डों में बड़े पैमाने पर फीडिंग संबंधी खामियां पाई गई। इससे राशनकार्ड धारकों को राशन मिलने में परेशानी हो रही है। अब प्रशासन ने खामियों के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों को खुली बैठक बुलाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
राशनकार्ड में नाम, यूनिट, गल्ला विक्रेता की दुकान सहित कई तरह की गड़बड़ी की बड़े पैमाने पर शिकायतें मिल रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर पांगती ने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशनकार्ड संबंधी गड़बड़ियों को दूर करने के लिए ग्राम पंचायतों में खुली बैठक बुलाई जाएगी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पूर्ति विभाग और सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मौजूदगी में खुली बैठक आयोजित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी एसएल आर्या ने कहा कि खामी वाले राशनकार्डों को जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं से गड़बड़ी को संबंधित विकासखंड के माध्यम से पूर्ति विभाग को देने को कहा गया है। बताया कि 33595 कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किए गए, जबकि 22100 राशनकार्ड राज्य खाद्य सुरक्षा में हैं। इस तरह पांच लाख से अधिक सालाना आमदनी वाले 7765 राशनकार्ड धारकों को अब सस्ता गल्ला का राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन