फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramlila

16 साल से दशानन की भूमिका निभा रहे महेश मुरारी

Wed, 21 Oct 2015 10:51 PM IST
विनोद काला/अमर उजाला, बनबसा
विनोद काला/अमर उजाला, बनबसा Updated Wed, 21 Oct 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

महेश मुरारी हर साल दो बार रावण का रोल करते हैं। 16 वर्षों से वे दशानन का जीवंत अभिनय कर रहे हैं। रामलीला का यह खलनायक अनूठी संवाद शैली और किरदार से दर्शकों का खास चहेता है। रामलीला मंचन में जब रावण का बड़ा रोल होता है, तब महेश मुरारी के अभिनय को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन


एलआईसी में कार्यरत भजनपुर निवासी महेश मुरारी को रावण का पात्र निभाने की प्रेरणा अपने बड़े भाई हरीश मुरारी और दीप मुरारी से मिली। मुरारी परिवार रावण का पात्र निभाने में दक्ष माना जाता है। बनबसा रामलीला के बाद वे फागपुर की रामलीला में भी रावण की भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


वास्तविक जीवन में धीर-गंभीर और मृदु भाषी मुरारी मंच पर रावण के ज्ञान, साहस, कुशल योद्धा के साथ ही अहंकार में मदमस्त चरित्र को जीवंत करते हैं। कहते हैं कि रावण के चरित्र के बिना रामलीला का मंचन संभव नहीं है। भगवान श्रीराम के हाथों खर-दूषण के मारे जाने के बाद रावण को आभास हो गया था कि नारायण का अवतार हो गया है। रावण ने अहंकार में ही सही, लेकिन त्रिकालदर्शी होने का सबूत पेश कर सभी परिजनों को राम-लक्ष्मण के साथ युद्ध करने को कहकर मोक्ष दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दान करते हैं इनाम की रकम
रावण का किरदार करने वाले महेश मुरारी के अभिनय शैली से दर्शकों की ताली के साथ ही इनाम भी सबसे ज्यादा मिलता है, लेकिन वे इस रकम को अपने पास नहीं रखते। फागपुर रामलीला में मिली राशि को रामलीला कमेटी को और बनबसा में मिले धन को व्यास की भूमिका निभाने वाले कलाकार को भेंट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed