{"_id":"5bd4ab61bdec2269651f2776","slug":"ramlila-dhoom-in-many-parts-of-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के कई हिस्सों में रामलीला की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के कई हिस्सों में रामलीला की धूम
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
मिर्तोला की रामलीला में राजा दशरथ से नाराज होकर कोप भवन में बैठी कैकई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत क्षेत्र में रामलीला की धूम मची हुई है। क्वैराला घाटी की मिर्तोला रामलीला में दशरथ द्वारा वरदान देने में ना-नुकुर करने पर रानी कैकई के कोप भवन में जाने तक का मंचन हुआ। दशरथ की भूमिका गंगादत्त नरियाल और कैकई की भूमिका दीपक जोशी ने निभाई। रामलीला कमेटी की अध्यक्ष हेत सिंह बोहरा की अध्यक्षता और डॉ.प्रकाश जोशी शूल के संचालन में हुई लीला में भारी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। बनलेख और कोट अमोड़ी में अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया।
पाटी में भरत का वन में प्रस्थान से लेकर राम का पंचवटी की ओर प्रस्थान करने की लीला दिखाई गई। पाटी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र लडवाल की अध्यक्षता में रामलीला में भरत का परिवार सहित वन में जाना, केवट परिवार द्वारा गंगा पार कराना, राम को पिता की मृत्यु की खबर देना, राम का विलाप करना, भरत का राम की खड़ाऊं लेकर अयोध्या लौटना, अनुसूइया द्वारा सीता को पतिव्रत धर्म का उपदेश देना, राम का लक्ष्मण और सीता के साथ पंचवटी प्रस्थान की लीला दिखाई गई।
वहीं, चौमेल में सीता हरण से लेकर राम-हनुमान मिलन की लीला दिखाई गई। चौमेल में रामलीला कमेटी अध्यक्ष हरीश पाठक अध्यक्षता में सीता हरण, राम, लक्ष्मण का सीता की खोज में निकलना, अहिल्या तारण, शबरी, हनुमान-राम मिलन तक की लीला दिखाई गई।