फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ramleela

पाटी रामलीला में हनुमान ने जलाई लंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
ramleela
बनबसा के चंदनी भजनपुर रामलीला में सुमंत के वन से लौटने पर राजा दशरथ को भगवान राम के वन गमन की सूचना - फोटो : TANAKPUR
चंपावत/पाटी। पाटी के जौलाड़ी की रामलीला में हनुमान की ओर से रावण की लंका में आग लगाने का मंचन किया गया। लीला कमेटी की अध्यक्षता में चल रहे आयोजन में दसवें दिन की लीला का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान बाली वध, सुग्रीव का राजतिलक, हनुमान का सीता की खोज में निकलना, हनुमान का समुद्र पार कर लंका पहुंचना, हनुमान का लंका में सीता से मिलना और अशोक वाटिका को उजाड़ कर राक्षसों को मारना, मेघनाद की ओर से हनुमान को रावण दरबार ले जाने का मंचन किया गया। हनुमान का किरदार नितिन जोशी, मेघनाद का प्रकाश जोशी, रावण का किरदार नवीन जोशी ने निभाया।
विज्ञापन

इस दौरान तेज सिंह बिष्ट, महेश जोशी, देवेंद्र सिंह मौनी, राम सिंह मेहता, सुरेश भट्ट, दिनेश कुंजवाल, जगदीश टकवाल, गोकुलनंद भट्ट, सतीश जोशी, पीतांबर गहतोड़ी, प्रयाग उपाध्याय, बहादुर मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर कानीकोट जखोला की लीला में सीता हरण का मंचन किया गया। सीता खोज से लेकर राम का शबरी से मिलन, सुग्रीव से मित्रता तक का मंचन हुआ। लीला का शुभारंभ अध्यक्ष उमेद सिंह मेहता ने किया। आयोजन में हरीश तिवारी, दया तिवारी, पान सिंह मेहता, हयात सिंह, भुवन तिवारी आदि सहयोग कर रहे हैं।
मैंने नदी पर कराई प्रभु आप भवसागर पार करा देना
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के चंदनी भजनपुर की रामलीला में निषाद राज केवट और भगवान राम के संवाद से लेकर दशरथ मरण से भरत मिलाप तक की लीला का मंचन किया गया।
केवट की ओर से भगवान राम को नदी पार कराने के बाद भगवान द्वारा उन्हें मेहनताना देने पर केवट ने कहा कि मजदूर मजदूर से उतराई नहीं लेता है। हे प्रभु मैने आपको नदी पार कराई आप मुझे भवसागर पार करा देना। केवट का अभिनय भुवन भट्ट, केवट पत्नी का अभिनय हरि चंद ने किया। सुमंत और दशरथ संवाद ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
दशरथ के रूप में केवल पांडेय और सुमंत के रूप में प्रकाश गोस्वामी के अभिनय पर दर्शकों ने उनका तालियों से स्वागत किया। मुख्य अतिथि मनोज मित्तल, शिवनारायण साहू, रविंद्र पांडेय, पुष्कर दत्त कापड़ी, भूपाल दत्त भट्ट, कै. भानी चंद आदि का कमेटी ने स्वागत किया। व्यास की भूमिका पं. घनश्याम जोशी ने निभाई। मंच संचालन त्रिलोक सोराड़ी ने किया। कमेटी अध्यक्ष रमेश चंद, देवेंद्र चंद,भरत चंद, दीपक चंद, गणेश उपाध्याय, धीरज चंद, विक्रम चंद, राजू खत्री, पंकज गुरूंग, विक्रम पाल आदि ने सहयोग दिया।
राम राजतिलक के साथ ज्ञानखेड़ा की रामलीला का समापन
टनकपुर (चंपावत)। रावण वध और प्रभु राम के राजतिलक के साथ ज्ञानखेड़ा की प्रसिद्ध कुमाऊंनी रामलीला संपन्न हो गई। कमेटी ने लीला के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अगले साल और भव्यता के साथ रामलीला के आयोजन का संकल्प लिया।
पंचायत घर प्रांगण में उत्तरांचल रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के अंतिम दिन मेघनाथ वध, सुुलोचना विलाप और रावण वध की लीला का सुंदर मंचन हुआ, जिसके बाद राम के राजतिलक का मंचन कर लोगों ने राम दरबार की आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया। राम का अभिनय गौरव सिंगवाल, लक्ष्मण का तरुण उप्रेती, सीता का शुभम जोशी, हनुमान का महेंद्र सिंह ऐरी, रावण का हरीश कांडपाल, विभीषण का दिलीप राणा, मेघनाथ का हेम भट्ट ने शानदार अभिनय किया।

कमेटी अध्यक्ष अंबा दत्त पंत, सचिव तपन गड़कोटी, कोषाध्यक्ष कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, उप सचिव मुकेश जोशी, निर्देशक दिनेश चंद्र भट्ट, मीडिया प्रभारी हरिओम सेठी, भरत मौनी, भुवन गहतोड़ी, उदय सिंह बिष्ट, लक्ष्मण चंद लक्की, प्रकाश जोशी, सूरज नाथ, श्याम सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, ध्रुव तिवारी, राहुल चंद, रजत पाटनी आदि ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए लोगों का आभार जताया।

टनकपुर में ज्ञानखेड़ा की प्रसिद्व कुमाऊंनी रामलीला में राजतिलक का दृष्य व आरती कर प्रभु राम की आ?

टनकपुर में ज्ञानखेड़ा की प्रसिद्व कुमाऊंनी रामलीला में राजतिलक का दृष्य व आरती कर प्रभु राम की आ?- फोटो : TANAKPUR

पाटी की रामलीला में विभीषण से मंत्रणा करता हनुमान।

पाटी की रामलीला में विभीषण से मंत्रणा करता हनुमान।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed