फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramili done with Rajatilak in Mallihat

मल्लीहाट में राजतिलक के साथ रामलीला संपन्न

Sun, 01 Oct 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sun, 01 Oct 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ramili done with Rajatilak in Mallihat
चंपावत मल्लीहाट की रामलीला में राजतिलक का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
 मल्लीहाट की रामलीला संपन्न हो गई। दशहरे के दिन राजतिलक के साथ रामलीला का समापन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। रविवार को पुरोहित रमेश फुलारा के नेतृत्व में कमेटी सदस्यों ने हवन यज्ञ किया। अध्यक्ष भगवतशरण राय, उपाध्यक्ष मुक्तेश पचौली, सचिव सौरभ साह, कोषाध्यक्ष विकास साह, उपसचिव रोहित बिष्ट, अमरनाथ वर्मा, नीरज साह, दीपक तड़ागी, कुलदीप वर्मा, राजेंद्र वर्मा, अशोक वर्मा और भानु तड़ागी ने आभार जताया। रामलीला कमेटी फुलारागांव के अध्यक्ष तारादत्त पांडेय ने बताया कि शनिवार को लंका दहन का मंचन किया गया। मौराड़ी में भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ सीता से स्वयंवर रचाया। 
विज्ञापन


लोहाघाट में रावण वध, मेघनाद वध और सुलोचना विलाप का मंचन किया गया। कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता और नरेश राय के संचालन में हुई लीला में मेघनाद और रावण वध तक की लीला दिखाई गई। 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। जीवन गहतोड़ी, मुकेश साह, विपिन वर्मा, आनंद पुजारी, अमित साह, दीपक सुतेड़ी, विनोद गोरखा, संजय फर्त्याल ने सहयोग दिया। कर्णकरायत में रावण वध, सीता अग्नि परीक्षा, विभीषण का राज तिलक, राम की घर वापसी का संदेश देने का मंचन किया। संचालन कमेटी सचिव संजय मुरारी ने किया। नेपाल सीमा से लगे मडलक में सीता स्वयंवर, चमदेवल में विश्वामित्र का दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगना, सुबाहु और ताड़का वध का मंचन, सेलपेड़ू और पुलहिंडोला में धनुष यज्ञ तक की रामलीला हुई। भिंगराड़ा चल रही रामलीला में चौथे दिन दशरथ कैकेई संवाद का मंचन किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष गिरीश भट्ट ने लीला का शुभारंभ किया। रामलीला देखने को बालातड़ी, गडयूरा, चल्थिया, मडयोली गांव से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed