{"_id":"6845bda2fc06c0e2ef05b5e4","slug":"raised-demand-for-upgradation-of-bastia-high-school-champawat-news-c-229-1-shld1007-125002-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बस्टिया हाईस्कूल के उच्चीकरण की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बस्टिया हाईस्कूल के उच्चीकरण की मांग उठाई
Sun, 08 Jun 2025 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। दूरस्थ चंपावत हाईवे से सटे बस्टिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत हाईस्कूल का उच्चीकरण नहीं होने से स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को करीब 10 किमी दूर जंगल के रास्ते से होकर टनकपुर के इंटर काॅलेजों में आना पड़ता है।
समाजसेवी राम सिंह धौनी ने प्रशासन से स्कूल का जल्द से जल्द उच्चीकरण कर इसे इंटरमीडिएच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के बीच हाईवे से स्कूली बच्चों को हाईस्कूल के बाद पढ़ाई के लिए 10 किलोमीटर दूर टनकपुर आना पड़ता है। अक्सर रास्ते में हाथी, तेंदुए नजर आते हैं और खतरा बना रहता है। साइकिल से अकेले आने जाने में बच्चों के साथ ही बड़े भी डरे रहते हैं। इंटर की पढ़ाई के लिए क्षेत्र के बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं। लंबे समय से स्कूल का उच्चीकरण करने की मांग की जा रही है, इसके इस पर कार्यवाही नहीं हुई है।