फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rain wreaked havoc in Talladesh and Pal Bilaun area too

तल्लादेश और पाल बिलौन क्षेत्र में भी बारिश ने मचाई तबाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaked havoc in Talladesh and Pal Bilaun area too
चंपावत के बेलखेत में मलबे में दबी बाइकें। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के सीमांत तल्लादेश और पाल बिलौन क्षेत्र में भी बारिश ने काफी तबाही मचाई। एक तरफ ग्रामीणों का संपर्क बाजार से कट गया है, वहीं दूसरी तरफ अधिकांश आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। पाल बिलौन के बेलखेत में झूला पुल भी आपदा की भेंट चढ़ गया है। इससे बेलखेत सहित आधा दर्जन गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि ग्राम प्रधान बालम सिंह बोहरा और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम किया है। बेलखेत में अशोक सिंह का डीजे और टेंट का सामान सहित दो बाइक मलबे में दब गई हैं। दुधौरी में भी बड़ी जनहानि होने से बच गई। भगवान सिंह के मकान में काफी मलबा घुस गया। दिन का समय होने के कारण परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बडोली के डमेला में बन रहा पुल भी आपदा की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीण रमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि निर्माणाधीन पुल बहने से काफी नुकसान हो गया है। इसके अलावा तल्लादेश, तामली, पाल विलौन क्षेत्र में संचार और विद्युत व्यवस्था भी सोमवार से बाधित चल रही है। सीमांत मंच के सामाजिक कार्यकर्ता शेर सिंह महर ने बताया कि बिजली न होने से लोगों के मोबाइल महज शो पीस बने हुए हैं। सोलर पैनल के जरिये मोबाइल चार्ज किए जाने पर सिग्नल नहीं मिल रहे हैं। इससे ग्रामीणों का शेष दुनिया से संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed