{"_id":"594953bb4f1c1b41088b45c2","slug":"rain-water-enters-houses-at-main-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच के मुख्य बाजार का बरसाती पानी घरों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच के मुख्य बाजार का बरसाती पानी घरों में घुसा
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के सीमांत मंच में घरों में सड़क से घुसता बरसाती पानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून आने से पहले हो रही प्री-मानसूनी बारिश ने दैवी आपदा से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की पोल खोल दी है। मंगलवार को सीमांत मंच के मुख्य बाजार में भारी बारिश के दौरान बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस गया। दरअसल लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई सड़क पर नालियों का निर्माण नहीं करने से पहली ही बारिश मंच के नागरिकों के लिए मुसीबत का सबब बन गई।
वहीं, बारिश के पानी से लगातार हो रहे भूकटाव के कारण कई आवासीय मकानों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। लोनिवि की ओर से पानी निकासी के लिए बनाई गई अस्थायी नालियों के बंद होने से बारिश का पानी मकानों में घुस रहा है। मंगलवार को कृष्ण सिंह, उदय सिंह, शेर सिंह महर के मकानों में पानी भर गया। भूकटाव के कारण ग्रामीणों के आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी गत वर्ष लोक निर्माण विभाग की ओर से पक्की नालियों के निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बाद भी इस दिशा में कुछ नहीं किया गया। उन्होंने मंच मुख्य बाजार की सड़क पर पक्की नालियों का निर्माण करने की मांग उठाई है।