फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rain And Flood in Champawat

मूसलाधार बारिश से दो घंटे से अधिक समय तक बंद रहा एनएच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rain And Flood in Champawat
चंपावत के चल्थी में भारी बारिश की चपेट में आया वाहन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग धौन और अमोड़ी के पास दो घंटे से अधिक समय तक एनएच पर यातायात बाधित रहा। भारी बारिश के कारण एनएच सोमवार सुबह 5:35 से 7:35 तक बाधित रहा। धौन के पास दोपहर में भी 2:25 से 3:21 तक भारी मात्रा में मलबा आने से एनएच बाधित रहा। ग्रामीण क्षेत्र की सात सड़कें भी मलबा आने से बंद हो गई हैं। इन्हें खोलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुनाबे-सिप्टी, ललुवापानी-बनलेख, छिलकाछीना-सिमलखेत, खटोली मल्ली, बिनवाल गांव, रीठा-खटोली, वैला सड़क पर यातायात बाधित हो गया। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के मुताबिक सभी अवरुद्ध सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई हैं। उधर, भारी बारिश के कारण चल्थी की लधिया नदी में खनन कार्य में लगे दो कैंटर वाहन भी बह गए।
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश
चंपावत 54 मिमी
लोहाघाट 25 मिमी
बनबसा 25 मिमी
पाटी 24 मिमी
पहाड़ों की वर्षा से शारदा का जलस्तर बढ़ा
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में सोमवार को हुई वर्षा से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा है। पिछले चौबीस घंटों में बनबसा में 25 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई है। क्षेत्र में सोमवार को तापमान न्यूनतम 25 तो अधिकतम 36 सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर सोमवार दोपहर तीन बजे अधिकतम 19228 क्यूसेक पहुंच गया जो सुबह आठ बजे 11099 क्यूसेक था जबकि रविवार को नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 21467 क्यूसेक पहुंच गया था। इससे पूर्व नदी का जलस्तर दस हजार क्यूसेक के आसपास था। नदी का जलस्तर बढ़ने से एनएचपीसी और यूपीसीएल के लोहियाहेड पावर हाउस का विद्युत उत्पादन बढ़ेगा। रविवार को हुई वर्षा के बाद जहां कुछ समय के लिए क्षेत्र के मौसम में बदलाव आया, वहीं वर्षा के बाद क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप है। सोमवार को क्षेत्र में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed