{"_id":"65ba87182e8d268e880d2d65","slug":"railways-accused-of-illegal-construction-memorandum-submitted-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-101943-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: रेलवे पर नियम विरुद्ध निर्माण का आरोप, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: रेलवे पर नियम विरुद्ध निर्माण का आरोप, ज्ञापन सौंपा
Wed, 31 Jan 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपते संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्य। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। संयुक्त संघर्ष समिति ने सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर रेलवे पर वार्ड संख्या 3 और 4 में बसे लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कमेटी को विश्वास में लिए बिना निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है।
कुछ वर्ष पहले रेलवे की ओर से वार्ड 3 में कुछ घरों में नोटिस चस्पा कर तीन दिन में घर खाली करने को कहा था। विरोध के बाद प्रशासन ने यथास्थिति बनाने के निर्देश दिए और कमेटी का गठन किया था। बुधवार को समिति के कई लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि लंबे समय से पालिका क्षेत्र में बसे लोगों का रेलवे की ओर से उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि रेलवे वर्तमान में बिना कमेटी को विश्वास में लिए उक्त विवादित जमीन पर निर्माण करा रहा है। उन्होंने निर्माण को नियम विरुद्ध बताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, फय्याज अली, इकरार हुसैन, रिजवान आदि शामिल रहे। संवाद