फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Railway Board awaiting the long distance express service

लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा के लिए रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार

Wed, 05 Dec 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 05 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Railway Board awaiting the long distance express service
टनकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते मंडलीय रेल प्रबंधक डीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल बरेली के मंडलीय रेल प्रबंधक डीके सिंह ने बुधवार को टनकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन भवन एवं परिसर के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ हर हाल में समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि टनकपुर से लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा शुरू करने को मंडल स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही एक्सप्रेस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


टनकपुर से बड़ी रेल लाइन शुरू होने के बाद रेलवे ने एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से टनकपुर स्टेशन भवन और परिसर के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया है। गुंबदनुमा बनाए जा रहे स्टेशन भवन का निर्माण कार्य कार्यदायी ठेकेदार को 31 मार्च तक पूरा करना है। बुधवार को स्पेशल ट्रेन से अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे डीआरएम सिंह ने प्लेट फार्मों का निरीक्षण कर यात्रियों के लिए मुहैया कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रस्तावित भवन के नक्शे का अवलोकन किया और जरूरी बदलाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में डीआरएम ने टनकपुर को ऐतिहासिक धार्मिक नगरी बताते हुए कहा कि रेलवे का प्रयास है कि यहां आने वाले यात्रियों को स्टेशन में पहुंचते ही इसके धार्मिक नगरी होने का अहसास हो। लंबी दूरी की एक्सप्रेस सेवा के बारे में डीआरएम ने कहा कि वाशिंग पिट का निर्माण पूर्ण हो चुका है। वहीं मंडल स्तर पर एक्सप्रेस सेवा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस पर रेलवे बोर्ड को फैसला लेना है। बोर्ड की मंजूरी मिलते ही एक्सप्रेस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान सहायक मंडलीय रेल प्रबंधक वीके गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, नीतू, सीनियर डीओएस अनूप कुमार सिंह, सीएल साह, सीनियर डीएम वन अरुण कुमार, सीनियर डीईई सुमित गर्ग, स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी, डीएस दरियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed