फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Raids are being conducted everywhere in search of the dacoits.

Champawat News: डकैतों की तलाश में जगह-जगह दी जा रही दबिश

Sun, 16 Nov 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 16 Nov 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Raids are being conducted everywhere in search of the dacoits.
बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिक के घर पर पड़े डाके के मामले में अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। एसपी ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस और एसओजी की पांच टीमें गठित कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की रात करीब 12 बजे गढ़ीगोठ के लाटाखल्ला निवासी पूर्व सैनिक भीम सिंह के घर पर सात-आठ अज्ञात डकैतों ने धावा बोल दिया था। पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी को मारपीट कर बेहोश कर दिया। पूर्व सैनिक की पत्नी के पहने जेवर लूट लिए। गंभीर हालत में घायल पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

उधर गांव में पहली बार हुई इस तरह की घटना ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है। फिलहाल पुलिस के लिए डकैती का यह मामला सुलझाना चुनौती बना हुआ है। कयास लगाया जा रहा है कि जिस तरह से वारदात को डकैतों ने अंजाम दिया है उन्होंने रेकी करने के बाद पूरी प्लानिंग की होगी। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोग से सीसीटीवी लगाने की अपील
पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। बसेड़ा ने सरकार से एसएसबी की चेकपोस्ट को गांव से नेपाल आवागमन करने वाले मार्ग पर सीमा के करीब स्थापित करने की मांग की है ताकि मादक पदार्थों के अलावा अन्य तस्करी और घटनाओं पर भी रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed