{"_id":"6803e0c5335995b2f005e2a2","slug":"rahul-covered-6-kms-daily-for-studies-got-24th-rank-in-the-state-champawat-news-c-229-1-shld1026-122888-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राहुल ने पढ़ाई के लिए रोज नापे छह किमी, प्रदेश में पाया 24वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राहुल ने पढ़ाई के लिए रोज नापे छह किमी, प्रदेश में पाया 24वां स्थान
Sat, 19 Apr 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
राहुल शर्मा। संवाद
चंपावत। क्पैराला घाटी के घुरचुम गांव निवासी छात्र राहुल शर्मा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य की मेरिट लिस्ट में 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 24वां स्थान पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाले राहुल ने बिना कोचिंग के स्वयं से छह घंटे कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
राहुल ने प्रतिदिन छह किमी की पद यात्रा कर स्कूल आना जाने करते थे। पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते परिवार में काफी समस्याएं थीं। मां खेतीबाड़ी कर बच्चों को पढ़ा-लिखा रही हैं। परिवार की स्थिति को देख राहुल ने अपने को कठोर बना लिया और वर्तमान दौर से दूर रहकर उसने सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दिया। राहुल कहते हैं कि वह परिवार के सपनों का पूरा करना चाहते हैं। इंटर में और भी अधिक परिश्रम कर प्रदेश सूची में और बेहतर स्थान बनाएंगे। उनका सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। संवाद