फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rafting in Lohaghat And Pithauragarh

राफ्टिंग प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम पर छात्र-छात्राएं सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rafting in Lohaghat And Pithauragarh
लोहाघाट कॉलेज में विजेताओं के साथ अतिथिगण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन की ओर से 15वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त करने पर चार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा बिष्ट, बीए पंचम सेमेस्टर की नेहा पुजारी, बीए पंचम के छात्र अभिषेक राय और एमए भूगोल प्रथम सेमेस्टर के छात्र सूरज सिंह को सम्मानित किया गया। छात्रा पूजा ने बताया कि उन्होंने पंचेश्वर में जिला पर्यटन विभाग की पहल पर प्रशिक्षण लेकर अरुणाचल प्रदेश की सीयोंग नदी में राफ्टिंग कर दूसरा स्थान पाया है। नेहा पुजारी ने बताया कि अब ऋषिकेश में सभी राफ्टरों का अभ्यास होना है। इनमें जो श्रेष्ठ होगा वह विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए स्कॉटलैंड जाएगा। इस मौके पर डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. ममता गंगवार, डॉ. अनीता टम्टा, चंद्रा जोशी, कमल, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन

रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण 25 अप्रैल से शुरू होगा
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि 25 अप्रैल से विकासखंड धारचूला के छात्र-छात्राओं को रिवर राफ्टिंग और रिवर क्रॉसिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राफ्टिंग के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण धारचूला के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को सरयू और काली नदी में प्रशिक्षण देकर आपदा प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। हिमालय बचाओ अभियान के तहत नदी स्वच्छता कार्यक्रम चला पौधरोपण भी किया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने मूनाकोट विकासखंड मूनाकोट के छात्र-छात्राओं को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया था। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के साथ-साथ कुमाऊं मंडल विकास निगम सरयू और काली नदी में राफ्टिंग के इच्छुक पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी निगम दरों पर राफ्टिंग कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed