फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rafting demo competition started at Boom Ghat

Champawat News: बूम घाट पर हुआ राफ्टिंग डेमो प्रतियोगिता का आगाज

Sun, 09 Feb 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 09 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rafting demo competition started at Boom Ghat
टनकपुर (चंपावत)। 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत चंपावत के टनकपुर में काली नदी में पहली बार हो रहे राफ्टिंग डेमो से क्षेत्र में उत्साह है। चरण मंदिर से बूम तक पहले दिन के मुख्य रिवर डाउन रेस का आगाज दोपहर बाद डीएम पांडे, नेपाल के कंचनपुर के सीडीओ सपकोटा, चंपावत एसपी गणपति, एसपी कंचनपुर चक्रराज जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया और सभी राफ्टरों को शुभकामनाएं दीं। स्पर्धा में आठ राज्यों के 85 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली, यह गर्व की बात है। कहा कि राफ्टिंग डेमो प्रतियोगिता का चंपावत में होना, हमारे लिए और भी अधिक गौरव व सौभाग्य की बात है। डीएम ने कहा कि चंपावत अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए अलग मायने रखता है। ऐसे में राष्ट्रीय खेल जैसे आयोजन यहां होने से जिले के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सभी प्रतिभागी अच्छा और सकारात्मक प्रदर्शन करें। पांडे ने नेपाल से आए कंचनपुर के सीडीओ और एसपी को राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के उपलक्ष्य में स्मृति चिह्न प्रदान किया। टनकपुर में चल रहे राफ्टिंग डेमो का 10 फरवरी को सीएम समापन करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर इंडियन ओलंपिक कमेटी के महासचिव डाॅ. डीके सिंह, सीडीओ संजय कुमार सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट,उप क्रीड़ाधिकारी मुकेश शर्मा, सीओ शिवराज सिंह राणा, तहसीलदार जगदीश गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed