{"_id":"63fba412a5a3d35e28048054","slug":"rafters-on-the-mahakali-river-tanakpur-news-c-8-1-66316-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राफ्टरों ने महाकाली नदी में तय किया 115 किमी सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राफ्टरों ने महाकाली नदी में तय किया 115 किमी सफर
Sun, 26 Feb 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
चूका और बूम के बीच महाकाली नदी पर राफ्टिंग करते एसएसबी के जवान। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। रानीखेत फ्रंटियर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का चार दिवसीय राफ्टिंग अभियान रविवार को संपन्न हुआ। 23 मार्च को जौलजीबी से शुरू इस राफ्टिंग अभियान में एसएसबी के 48 सदस्यीय दल ने महाकाली नदी में 115 किलोमीटर का सफर तय किया। रविवार को सीमांत मुख्यालय रानीखेत के 48 सदस्यीय रिवर राफ्टिंग का समापन हुआ।
मुख्य अतिथि एसएसबी के महानिरीक्षक डॉ. परेश सक्सेना ने दल में शामिल सभी सदस्यों से मुलाकात कर अनुभव जाना। पिथौरागढ़ के जौलजीबी से कमांडेंट राजेश ठाकुर के नेतृत्व में चार दिनी अभियान की शुरुआत हुई थी। दल ने टनकपुर शारदा नदी के घाट तक कुल 115 किलोमीटर की दूरी तय की। आईजी ने जवानों से नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पैनी नजर रखने को कहा।
अभियान में रानीखेत फ्रंटियर, नेशनल आउटडोर लीडरशिप स्कूल और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने वाटर क्राफ्ट का उपयोग करने का कौशल सीखा। जौलजीबी से शारदा घाट तक नो मैंस लैंड की जीपीएस मैपिंग भी कराई गई। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में रानीखेत फ्रंटियर चांस केशिंग, पीलीभीत सेक्टर के डीआईजी अजय कुमार, उपमहानिरीक्षक सीटीसी श्रीनगर परीक्षित बोहरा, उप महानिरीक्षक रानीखेत फ्रंटियर पीएस सलारिया मौजूद रहे। बाद में स्टेडियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें एसएसबी जवानों और स्कूली बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए।