{"_id":"c3f339ed97d75dad6f501bb355e0318f","slug":"races-won-medals-in-national-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 08 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने गांव चखड़िया से रोज सात किलोमीटर पैदल उबड़-खाबड़ रास्तों से जीआईसी पाटी में पढ़ाई के लिए आने वाली ग्यारहवीं की छात्रा दीपा गोस्वामी ने इतिहास रचा है। उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में राष्ट्रीय स्तर पर दौड़ में तीसरा और ऊंची कूद में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
दीपा अपनी सहेली कुसुम और विनीता के साथ इस वर्ष एनसीसी के माध्यम से दिल्ली में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल हुई, जहां उसने गांव में कोई खेल मैदान न होने के बावजूद 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान बनाया।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत के पूर्व सदस्य महेश गिरि की बेटी दीपा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुझ जैसी कई प्रतिभाएं हैं, लेकिन साधनों का अभाव उनकी राह का रोड़ा बनती है। दीपा की इस सफलता पर प्रधानाचार्य बीपी जोशी, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सतीश जोशी, खंड शिक्षाधिकारी रंजीत सिंह नेगी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन