फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Quality of NH tested 22 days after Chief Minister's order

मुख्यमंत्री के आदेश के 22 दिन बाद परखी गई एनएच की गुणवत्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Quality of NH tested 22 days after Chief Minister's order
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग और चल्थी पुल की गुणवत्ता की जांच शुरू हो गई है। चंपावत में 24 मई को हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस जांच को कराने के आदेश डीएम को दिए थे। डीएम विनीत तोमर ने बताया कि लोनिवि पिथौरागढ़ वृत्त के अधीक्षण अभियंता जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया, लेकिन तकनीकी टीम को जांच शुरू करने में ही 22 दिन लग गए।
विज्ञापन

करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रही निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की गुणवत्ता पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने सवाल उठाए थे। इसके बाद सीएम ने जांच के आदेश दिए थे। जांच टीम के सदस्य लोनिवि के लोहाघाट खंड के ईई एमसी पलड़िया और ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई केके जोशी ने बृहस्पतिवार को बनलेख क्षेत्र में जांच की, जबकि इससे पूर्व बुधवार को उन्होंने मरोड़खान से घाट के बीच कई जगह सड़क के नमूने लेने के साथ दीवारों की लंबाई, चौड़ाई नापी। टीम सड़क समेत लधिया नदी पर बन रहे चल्थी पुल की भी गुणवत्ता जांचेगी।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से नहीं पहुंच सके जांच टीम प्रभारी
चंपावत। व्यस्तता के कारण एसई जेपी गुप्ता ने जांच का प्रभार लोनिवि के अस्कोट खंड के ईई आशुतोष को सौंपा, लेकिन वे पिथौरागढ़-बाराकोट के बीच भारतोली सहित कुछ जगह बुधवार को सड़क बंद होने से नहीं पहुंच सके। ईई आशुतोष सड़क खुलने की उम्मीद में तीन घंटे तक रुके रहे। जब सड़क खुल पाने की संभावना कम हुई, तो वे अस्कोट लौट गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed