{"_id":"bd997afe6726004f497db40e76923685","slug":"pvndeep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान के साथ फिल्म में दिखेंगे पवनदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान के साथ फिल्म में दिखेंगे पवनदीप
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंड टीवी के टेलेंट हंट शो द वॉयस इंडिया के विजेता पवनदीप राजन जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्मों के रुपहले पर्दे पर नजर आएंगे। पवनदीप को यूनिवर्सल म्यूजिक कंपनी की ओर से गाने के लिए तीन करोड़ रुपये का ऑफर मिला है। पवन वॉयस इंडिया का खिताब जीतने के बाद अब तक दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, अमेरिका और जर्मनी में आयोजित कंसर्ट में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुका है। यूनिवर्सल म्यूजिक कंपनी के बैनर तले पवनदीप के गानों की एक अलबम ‘यकीन’ बाजार में भी आ चुकी है।
विज्ञापन
चंपावत के मूल निवासी और कुमाऊंनी लोकगायक सुरेश राजन के पुत्र पवनदीप राजन जहां महज तीन साल की उम्र से ही तबला वादन के क्षेत्र में नाम कमा चुके हैं। वहीं, वह ईटीवी की ओर से आयोजित झूमिगो के विजेता बनने के साथ ही एंकरिंग भी कर चुके हैं। एंड टीवी के द वॉयस इंडिया ने उन्हें पूरे देश में खासी लोकप्रियता दिलाई है।
विज्ञापन
एबीसी आल्मामैटर में हुआ सम्मान
चंपावत के एबीसी आल्मामैटर कान्वेंट स्कूल में उभरते युवा गायक पवनदीप राजन का नागरिक अभिनंदन किया गया। स्कूल प्रबंधक मदन सिंह महर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पवनदीप ने छात्र-छात्राओं को अपने अनुभव बताए। उन्होंने कहा कि लगातार रियाज और मेहनत उनकी सफलता का राज है। इस मौके पर उनके पिता सुरेश राजन, अरुण वर्मा सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
ज्योति राजन ने सारेगामापा का पहला राउंड पार किया
पवनदीप राजन के नक्शे कदमों पर अब उसकी बहन ज्योति राजन भी चल निकली है। ज्योति राजन ने जीटीवी की ओर से सारेगामापा लिटिल चैम्स के लिए पहले क्वालीफाइंग राउंड को पार कर लिया है। 12 वर्षीय ज्योति को भी गीत संगीत का शौक विरासत में ही मिला है। वह पवन को अपना आदर्श मानती हैं।