{"_id":"6407803381f47197c30aa0b4","slug":"purnagiri-mela-in-tanakpur-champawat-news-c-8-1-75576-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कल से शुरू होगा पूर्णागिरि मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कल से शुरू होगा पूर्णागिरि मेला
Tue, 07 Mar 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेला नौ मार्च से शुरू होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे धाम के प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ में पूजा-अर्चना कर मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए बाहरी जिलों से पुलिस फोर्स के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर ने बताया कि उद्घाटन समारोह में जिले की प्रभारी बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, वन विभाग निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होगा। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि बाहरी जिलों से आ रहे फोर्स की आमद होते ही उनकी तैनाती की जा रही है। सीओ अविनाश वर्मा ने ब्रीफिंग कर फोर्स को तैनाती स्थल की ओर रवाना किया। नौ मार्च से तीन माह तक प्रस्तावित इस मेले में कई जिलों से लाखों श्रद्धालु देवी मां के दर्शन करने पहुंचते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी विशिष्ट अतिथि होंगे। मेलाधिकारी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी का कहना है कि जिला पंचायत ने सरकारी विभागों के कार्यालय और आवासीय व्यवस्था के लिए टिनशैड और अन्य जरूरी व्यवस्था पूरी कर ली है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए टैक्सियों के अलावा रोडवेज भी ठुलीगाड़ तक दस बसें चलाएगा।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में हर वक्त रहेगी एक एंबुलेंस
चंपावत। मेले में इलाज की उम्दा व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन जगह ठुलीगाड़, भैरव मंदिर और काली मंदिर में शिविर लगाया है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि एक एंबुलेंस हर वक्त रहेगी। डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. सिद्धांत बाजपेयी और फार्मासिस्ट अनिल गड़कोटी, दिलीप सिंह राणा और दिनेश कुमार इन शिविर में भेजे गए हैं। इसके अलावा छह वाहन चालकों को भी तैनात किया गया है। मेले में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी टनकपुर उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी समन्वय करेंगे।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे मेला क्षेत्र के तीन थाने
पूर्णागिरि (चंपावत)। मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए तीन थाने बनाए गए हैं। ठुलीगाड़ में डीएस भंडारी, भैरव मंदिर में हरीश प्रसाद और काली मंदिर में देवनाथ गोस्वामी ने प्रभारी की भूमिका संभाल रहे हैं। एसपी अमित श्रीवास्तव ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पीएसी, पुलिस, खुफिया, जल और महिला पुलिस बल मेला स्थल पर रहेगा। पुलिस की क्यूआरटी (त्वरित कार्रवाई बल) पैदल मार्ग में श्रद्धालुओं की मदद करेगी। अतिरिक्त पुलिस बल के लिए भी पत्र भेजा गया है।