फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri came habitation debris, preventing vision

पूर्णागिरि धाम में आया मलबा, दर्शन पर लगी रोक

Thu, 25 Jun 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 25 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

टनकपुर। मां श्री पूर्णागिरि धाम में मुख्य मंदिर के पास मलबा आने से रास्ता बंद हो गया है, जिसके बाद मंदिर छोर में फंसे करीब 35 यात्रियों को सकुशल निकाल कर दर्शन पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज ने मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन में भी खलल डाली है। बृहस्पतिवार को मुख्य मंदिर से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले पहाड़ी से जबर्दस्त मलबा आने से रास्ता बंद हो गया, जिससे मंदिर छोर में उत्तर प्रदेश के करीब 35 यात्री फंस गए, जिन्हें मंदिर समिति के स्वयं सेवकों ने सकुशल निकाल कर गंतव्य को रवाना किया। इसके बाद मंदिर समिति ने काली मंदिर गेट को बंद कर स्थिति सामान्य होने तक दर्शन पर रोक लगा दी है। समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। मुख्य मंदिर से डेढ़ सौ मीटर पहले और सिद्धमोड़ में लगातार रास्ते पर मलबा गिर रहा है। सुरक्षा के लिहाज से काली मंदिर गेट को बंद कर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है। इधर, प्रभारी उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को मलबा हटाकर रास्ता खोलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौसम सामान्य होने तक दर्शन पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed