फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Punjab's Bagga wins prize wrestling

पंजाब के बग्गा ने जीती इनामी कुश्ती

Fri, 07 Dec 2018 10:15 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Fri, 07 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Punjab's Bagga wins prize wrestling
बनबसा में इनामी पहलवान को ट्राफी देते आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
नशा मुक्ति के साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें व्यायाम से जोड़ने को लेकर क्षेत्र में द्वितीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता चौथे दिन संपन्न हो गई। 31 हजार की इनामी कुश्ती पंजाब के बग्गा पहलवान ने राजस्थान के शेरा को हराकर जीती। समापन एनएचपीसी के मुख्य महाप्रबंधक रईस मियां और गौरव लडवाल ने किया।
विज्ञापन


कुश्ती प्रतियोगिता बृहस्पतिवार देर रात तक हाकिम सिंह प्लाट पर चली। 51 हजार की इनामी कुश्ती कलियर शरीफ के पहलवान सादिक और पंजाब के टाइगर के बीच टाई हुई। 21 हजार की इनामी कुश्ती अयोध्या के बाबा रविशंकर दास और नेपाली पहलवान देवा थापा के बीच बराबर रही। रेफरी की भूमिका गोरखपुर के पहलवान मुन्ना उर्फ टाइगर ने निभाई। आयोजन कमेटी ने उन्नाव से आए टेक्निकल कोच चांदराम तिवारी को 11 हजार और यमुनानगर के कोच राहुल पांडेय को 51 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। समापन मौके पर आयोजक मोनू ठाकुर, रफी अंसारी, राज सिंह भदौरिया, संजय ठाकुर, पंकज भट्ट, गोलू अग्रवाल, मुकेश तिवारी, विपिन लोहिया, जयप्रकाश अग्रवाल थे।
विज्ञापन



प्रथम उत्तराखंड राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती भी संपन्न
 प्रथम उत्तराखंड राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता भी छठे दिन संपन्न हो गई। समापन मौके पर त्रिभुवन सिंह सजवाण के प्लाट पर चली कुश्ती में बिहार के राधाकृष्ण पहलवान ने नेपाल के अमरनाथ, बनबसा के अफरोज ने झांसी के शैतान, जम्मू के बादल ने परवेज, नवाबगंज के बाबू ने बिहार के राधाकृष्ण, बनबसा के भीम ने खटीमा के दिव्या को चित किया। रेफरी की भूमिका नवल किशोर ने निभाई। आयोजन कमेटी के भरत भंडारी, संजय पारिक, संदीप पाठक, चंदन रौतेला, देवेंद्र सिंह ठाकुर, अभिषेक गोयल, मनीष कापड़ी, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed