फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pulhindola help of two hand pumps town population

दो हैंडपंपों के सहारे पुलहिंडोला कस्बे की आबादी

Fri, 19 Feb 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट Updated Fri, 19 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

पुलहिंडोला में लगातार पेयजल संकट गहराता जा रहा है। यहां छह हैंडपंपों में से केवल दो के सहारे पूरे ग्रामीण कस्बे की आबादी की प्यास बुझ रही है। सुबह से शाम तक लोग अपने बारी के इंतजार में हैंडपंप को घेरे रहते हैं। प्राइमरी स्कूल के पास वाले हैंडपंप में तो बहुत कम पानी आता है। लिंक रोड वाले हैंडपंप में हर समय पानी भरने वालों की भीड़ रहती है। इस स्थान का हैंडपंप शुक्रवार को खराब हो गया है।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पानी को लिफ्ट करने वाली चेन टूटने से पंप ठप पड़ गया है, जिससे यहां गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। पीने के पानी की समस्या सबसे अधिक महिलाओं को भुगतनी पड़ती है। इस वर्ष सूखा पड़ने से हैंडपंप का जल स्तर काफी कम हो गया है। महिला समाख्या की मीनू पंत, पुष्पा पाटनी, पुष्पा वर्मा, भागीरथी वर्मा, दीपा धौनी आदि का कहना है कि यदि तत्काल हैंडपंप ठीक नहीं किया गया तो पेयजल संकट और गहरा जाएगा। महिलाओं ने यहां जल निगम द्वारा खोदे गए मिनी ट्यूबवेल को भी चालू करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed