फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Prtable X Ray Machine in Champawat

चार माह में भी नहीं खुली पोर्टेबल एक्सरे मशीन की पन्नी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prtable X Ray Machine in Champawat
चंपावत जिला अस्पताल में चार महीने से बंद पड़ी पोर्टेबल एक्सरे मशीन। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला अस्पताल में मरीज पोर्टेबल एक्सरे मशीन शुरू होने का इंतजार हो रहा है लेकिन शुरू होना तो दूर, इसकी पन्नी तक अभी नहीं खुल सकी। इंजीनियर के न आने से चंपावत जिले की पहली पोर्टेबल एक्सरे मशीन का उपयोग भारी हो रहा है। इस कारण इस मशीन को इंस्टॉल ही नहीं किया जा सका है। इस कारण चलने-फिरने में अक्षम मरीज इस मशीन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इस साल 30 जून को हंस फाउंडेशन की ओर से पोर्टेबल एक्सरे मशीन आई लेकिन तीन महीने बाद भी इस मशीन से परीक्षण शुरू नहीं हो सके हैं। इसकी वजह मशीन को इंस्टॉल करने के लिए इंजीनियरों की उपलब्धता न हो पाना है। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि इंजीनियरों के न आने से अभी मशीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। उम्मीद है कि इस माह इंजीनियरों के आने से लेकर बिजली संबंधी दिक्कत दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन

पोर्टेबल एक्सरे मशीन का इस्तेमाल ऐसी हालत में किया जाता है, जब अस्पताल में भर्ती मरीज बिस्तर से उठकर एक्सरे कक्ष तक नहीं जा सकता। इस मशीन से सबसे बड़ी राहत चलने फिरने में अक्षम, गंभीर और अस्पताल में भर्ती मरीजों को होगी। यह पोर्टेबल एक्सरे मशीन मरीज के बिस्तर के पास जाकर एक्सरे लेगी। एक्सरे से शरीर के भीतर की तस्वीर निकाल हड्डी, छाती, गठिया, रक्त वाहिकाओं में रुकावट सहित कई बीमारियों के निदान, निगरानी और इलाज में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में पौने तीन साल से संचालित नहीं हो रहे एक्सरे
चंपावत। जिले में 50 प्रतिशत एक्सरे मशीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। चार सरकारी अस्पतालों में एक्सरे मशीन हैं, लेकिन परीक्षण की सुविधा सिर्फ दो अस्पतालों में हैं। जिला अस्पताल के अलावा लोहाघाट उप जिला अस्पताल में ही परीक्षण हो रहे हैं। टनकपुर उप जिला अस्पताल में तकनीशियन न होने से जनवरी 2019 से एक्सरे नहीं हो रहे हैं। इसी तरह पाटी पीएचसी में भी एक्सरे परीक्षण नहीं हो रहे हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेज तकनीशियन की तैनाती का आग्रह किया गया है।

पोर्टेबल एक्सरे मशीन को इंस्टॉल करने के लिए इंजीनियरों की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन अभी इसमें देरी हो रही है। इस कारण इसे इंस्टॉल नहीं किया जा सका है। इसे जल्द से जल्द इंस्टॉल करवाने के लिए अनुस्मारक पत्र भेजे जा रहे हैं।
- डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed