फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest in Bhingra over mobile network in Ladhiaghati area

लधियाघाटी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को लेकर भिंगराड़ा में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Protest in Bhingra over mobile network in Ladhiaghati area
चंपावत के भिंगराड़ा में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पाटी ब्लॉक के लधियाघाटी क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल सिग्नल न मिलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को भिंगराड़ा में प्रदर्शन कर शीघ्र मोबाइल नेटवर्क ठीक करने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय संचार मंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि एक ओर पूरा भारत देश डिजिटल इंडिया की दौड़ में शामिल हो रहा है। व्यापार सहित विभिन्न कार्यों को ऑनलाइन किया जा रहा है। दूसरी तरफ लधियाघाटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत टांड़, मछियाड़, साल, बिनवाल गांव, नौलियागांव, धर्सों, परेवा, भिंगराड़ा, खरही, बालातड़ी, गड्यूड़ा, चल्थ्यिां, तलाड़ी, वैला, भाट पिनाना, महर पिनाना आदि ग्राम पंचायतों में आज भी मोबाइल नेटवर्क तक नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों को पांच-छह किमी दूर ऊंची जगहों पर जाकर बात करनी पड़ती है। इन गांवों में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क काम नहीं करता है। उन्होंने जल्द मोबाइल नेटवर्क ठीक न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें चंद्रशेखर गड़कोटी, खीमानंद गड़कोटी, केशव दत्त, रामदत्त, शेखर जोशी, हीरा बल्लभ, उमेश चंद्र, दिनेश भट्ट, घनश्याम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed