फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest For Cleaning

पर्यावरण मित्रों ने फूंका शहरी विकास मंत्री का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Protest For Cleaning
चंपावत में अपनी मांगों को लेकर पुतले के साथ प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा/पिथौरागढ़। ठेका प्रथा समाप्त करने और संविदा में तैनात पर्यावरण मित्रों को नियमित नियुक्ति देने सहित 11 सूत्री मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों ने मंगलवार को नवें दिन भी कार्य बहिष्कार किया। इसकी वजह से दोनों ही जिलों में जगह-जगह कूड़े ढेर लगे रहे और बदबू से निकलना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

चंपावत जिला मुख्यालय में पर्यावरण मित्रों ने आक्रोश रैली निकाली और मोटर स्टेशन में शहरी विकास मंत्री का पुतला दहन किया। उधर पिथौरागढ़ में डीएम आनंद स्वरूप के आश्वासन से सफाई कर्मी संतुष्ट तो नजर आए लेकिन उन्होंने हड़ताल खत्म नहीं की है।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड पर्यावरण मित्र संगठन के बैनर तले चंपावत जिला मुख्यालय में पर्यावरण मित्रों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पालिका कार्यालय से मुख्य बाजार तक रैली निकाली और मोटर स्टेशन में हुई जनसभा में अर्जुन कुमार के नेतृत्व में शहरी विकास मंत्री का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें मिथलेश, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, योगेश कुमार, विक्की कुमार, सनी, दिनेश कुमार, विपिन, सविता, बीना आदि रहे। लोहाघाट में भी पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार जारी है। सोमवार रात नगर के जागरूक नागरिकों ने कूड़े के ढेर का निस्तारण किया।
टनकपुर में शहरी विकास निदेशक के पत्र का हवाला देकर ईओ राहुल कुमार सिंह ने पर्यावरण मित्रों को हड़ताल खत्म करने का नोटिस जारी किया है, लेकिन पर्यावरण मित्रों ने दो टूक कहा है कि हड़ताल जारी रहेगी।
संगठन के अध्यक्ष कमलेश की अगुवाई में चल रहे आंदोलन में राम रतन, नंदकिशोर, मीरा देवी, रामप्रकाश, प्रेमपाल, राजेंद्र, सोनू कुमार, अशोक कुमार, सुशील कुमार आदि रहे। मंगलवार को नगर पालिका पहुंचे पिथौरागढ़ डीएम आनंद स्वरूप ने सफाई कर्मचारियों से उनकी मांगों लेकर चर्चा की।
डीएम ने कहा कि लंबित मांगों के समाधान के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सफाई कर्मचारी संगठन के दर्शन लाल ने 21 कर्मियों के नियमितीकरण की मांग की। प्रत्येक माह नियमित वेतन दिलाने पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि समय पर उनकी उपस्थिति का सत्यापन नहीं होने के कारण देरी होती है।
संगठन ने मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मी का वेतन बढ़ाने की मांग की। डीएम ने कहा कि श्रम विभाग की ओर से निर्धारित मानकों के अनुसार उन्हें मानदेय दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। दर्शन लाल ने कहा कि वह प्रशासन के आश्वासनों से संतुष्ट हैं लेकिन सभी 11 सूत्री मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक में एसपी सुखबीर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल, सीएमओ डॉ. एचसी पंत, सीटीओ डॉ. पंकज शुक्ला अनिल कुमार, गुड्डू कुमार, रामपाल, विकास कुमार आदि रहे। वहीं भाकपा माले के गोविंद कफलिया ने भी सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। बनबसा में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा के साथ हुई नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल और ईओ प्रियंका रैक्वाल की वार्ता बेनतीजा रही।
ईओ ने 25 जुलाई को जारी शहरी विकास निदेशक के काम नहीं तो वेतन नहीं संबंधी पत्र समेत कानूनी प्रक्रिया संघ के पदाधिकारियों को बताई। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से आंदोलन समाप्त कर कार्य पर लौटने का आग्रह किया लेकिन संघ के अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर और महामंत्री सनी देवल वाल्मीकि ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के निर्देशों पर ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही।
आउटसोर्सिंग से घर-घर जाकर कूड़ा उठाने पर भी स्वच्छक असहमत थे। बैठक में नगर पंचायत के जेई वसीम जावेद अली, सहायक लेखाकार सतीश कुमार, नगर पंचायत में विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, नरेश विश्वकर्मा, पर्यावरण मित्र नरवीर वाल्मीकि, करन वाल्मीकि आदि थे।
पिथौरागढ़ में कचरे से पटी सड़कें और गलियां
पिथौरागढ़। नगर में सफाई व्यवस्था बंद होने से गलियां और सड़कें कचरे से पट गई हैं। जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। कुछ स्थानों पर कूड़े के ढेरों से दुर्गंध उठ रही है। लावारिश जानवर कूड़े को और अधिक बिखेर रहे हैं। इससे समस्या और अधिक बढ़ने लगी है। गर्मी के मौसम में कूड़े के कारण संक्रमक बीमारियों का भी खतरा बढ़ने लगा है।
गंगोलीहाट में मुंशी के कूड़ा उठाने का विरोध
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देश के बाद ठेकेदार के मुंशी ने नगर में कूड़ा फैला उठाने का प्रयास किया, जिसका आंदोलन में बैठे सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया। उन्होंने कहा जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर डीडीहाट, धारचूला, बेड़ीनाग में भी सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा। इस मौके पर शाखाध्यक्ष रोहित कुमार, विक्की कुमार, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, प्रवेश लाल, आकाश कुमार, रोनित कुमार, विजय पाल, सोना देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी, सुमन देवी, कुमारी ममता, बबली देवी मौजूद रहे। (संवाद)
सभासद ने निजी खर्चे से कराया कीटनाशक का छिड़काव
चंपावत। नगर पालिका के बालेश्वर वार्ड के सभासद रोहित बिष्ट ने निजी खर्चे से बाजार में लगे कूड़े के ढेरों पर कीटनाशक का छिड़काव किया। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए उन्होंने स्वयं ही कीटनाशक के छिड़काव का निर्णय लिया। इस कार्य में व्यापारी मयूख चौधरी ने भी सहयोग दिया।

जैविक और अजैविक कूड़े को अलग किया जाए
पिथौरागढ़। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने लोगों से जैविक और अजैविक कूड़े को अलग रखने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि पालिका नगर में फैले कूड़े के निस्तारण के लिए लगातार कार्य कर रही है। नगर में जैविक अजैविक कूड़ेदान बनाए गए हैं। उन्होंने लोगों से कूड़े को सड़क, नाली, रास्तों में न डालने, जैविक और अजैविक कूड़े को अलग रखने का अनुरोध किया है ताकि पर्यावरण मित्रों की हड़ताल के दौरान गंदगी की अधिक समस्या न हो।

चंपावत में सफाई व्यवस्था वो लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी।

चंपावत में सफाई व्यवस्था वो लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed