फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest by Staff Union in Champawat

अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समिति ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Protest by Staff Union in Champawat
चंपावत कलक्ट्रेट में सोमवार को प्रदर्शन करते अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति के सदस्य। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुरानी पेंशन बहाली, विभागों का पुनर्गठन और एसीपी सुविधा का लाभ दिलाने सहित 18 सूत्री मांगों के लिए अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति की जिला इकाई ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चरणबद्ध आंदोलन के तहत पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सभी विभागों के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में कर्मचारी नेताओं का कहना था कि लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। इस कारण समिति को सड़क में उतर कर विरोध करना पड़ रहा है। अपनी मांगों के समर्थन में समिति पहले भी कई विभागों में गेट मीटिंग कर मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को ज्ञापन भेज चुकी है लेकिन कोई भी सकारात्मक पहल न होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समिति के जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता में मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिला महामंत्री जीवन ओली ने संचालन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में रमेश सिंह बोहरा, नंदन परिहार, आरएन पंत, राजेंद्र भट्ट, नगेंद्र कुमार जोशी, रवींद्र पांडेय, प्रभाकर दीक्षित, सुनील डुंगराकोटी आदि ने विचार रखे। धरना, प्रदर्शन के बाद डीएम विनीत तोमर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed