{"_id":"6238ba86495ed865c75121b6","slug":"protest-by-roadways-staff-union-champawat-news-hld456989178","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। लंबित वेतन के भुगतान सहित 17 सूत्री मांगों के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने धरना, प्रदर्शन किया। समस्याओं का समाधान जल्द न करने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
रोडवेज परिसर में सोमवार को शाखा अध्यक्ष भुवन भट्ट के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लोहाघाट में विरोध, प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि समय से वेतन का भुगतान सहित कई समस्याएं उठाई जा रहीं हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पा रहा है। दो महीने से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण में परेशानी हो रही है। उन्होंने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने सहित विभिन्न मांगों के लिए प्रदर्शन किया। इस मौके पर शाखा मंत्री कैलाश मुरारी, शंकर पाल, नरेश करायत, दीवानी राम, राजेंद्र फर्त्याल, गोविंद जोशी, गोविंद देव, दीपक सार्की, गणेश राम आदि रहे।
रोडवेज मंडलीय शाखा एवं ट्रैफिक शाखा ने रेवाधर चौड़ाकोटी की अध्यक्षता में कर्मियों ने टनकपुर में धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्मियों ने लंबित माहों के वेतन का भुगतान करने, एसीपी के नाम पर की जा रही रिकवरी आदेश निरस्त करने, सेवानिवृत्त कर्मियों के स्थान पर निगम में कार्यरत विशिष्ट श्रेणी कर्मियों को नियमित करने, मृतक आश्रितों को समायोजित करने, विशेष श्रेणी तकनीकी कर्मियों का अक्तूबर 2021 से देय महंगाई भत्ते को एरियर के साथ देने, नियमित कर्मियों को तीन प्रतिशत डीए जनवरी 2022 से स्वीकृत करते हुए मकान आवास भत्ता देने, अनुबंधित वाहनों के संचालन को नई यूनिट/डिपो गठन करने, यूपी, उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे के तहत तत्काल 205 करोड़ निगम को उपलब्ध कराने, 50 वर्ष से अधिक आयु के कर्मियों को सहमति के आधार पर सहायक यातायात निरीक्षक बनाने, लक्ष्य से अधिक आय अर्जित करने वाले चालक, परिचालकों को प्रोत्साहन देने, डिपो की दैनिक आय से पांच प्रतिशत राशि मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) के खाते में जमा करने, यूपी, हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू करने, मंडल स्तर के प्रकरणों का मुख्यालय स्तर से अनुमोदन/निर्णय की प्रक्रिया रोकने की मांग की। धरने में बलदेव प्रसाद, राजेंद्र मलिक, भुवन पांडे, संजय भट्ट, योगेश, अनिल भट्ट, मुख्तार सिंह, कमल कश्यप आदि थे।