फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest by Medical Staff in Kumaun

चिकित्सा कर्मियों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Protest by Medical Staff in Kumaun
देहरादून अस्पताल में 27 जनवरी को डॉक्टर से हुई अभद्रता के विरोध में टनकपुर अस्पताल में प्रदर्शन क? - फोटो : TANAKPUR
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों के साथ हुई मारपीट की चिकित्सा कर्मियों ने घोर निंदा की है। चिकित्सा कर्मियों ने प्रदर्शन कर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर चिकित्सा कर्मियों को सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर के नेतृत्व में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सकों का कहना है कि कोविड काल में चिकित्सा कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर पूर्ण मनोयोग से लोगों की सेवा में जुटे हैं। इसका पुरस्कार मिलने के बजाय चिकित्सा कर्मियों के साथ मारपीट की घटनाएं निंदनीय है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई कर स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। अन्यथा कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इनमें डॉ. अंकुश बाटला, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. सोनाली मंडल, डॉ. रविंद्र बोहरा, डॉ. चित्रलेखा, डॉ. अरुण मिश्रा, फार्मासिस्ट मुकुल राय, नवीन कन्नौजिया आदि थे। वहीं टनकपुर के चिकित्सकों ने भी सोमवार को प्रदर्शन किया। इनमें शामिल डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. गुरुप्रीत, डॉ. मुकेश, डॉ. स्नेहा, डॉ. भारती, डॉ. स्वाति, डॉ. दानिश, मो. उमर आदि ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

देहरादून में डाक्टरों व चिकित्सा कर्मियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में लोहाघाट में प्रदर्शन क?

देहरादून में डाक्टरों व चिकित्सा कर्मियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में लोहाघाट में प्रदर्शन क?- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed