फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest By KMVN Staff

टीआरएच और गैस केंद्र बंद रख निगम कर्मियों ने प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest By KMVN Staff
चंपावत गैस एजेंसी के सम्मुख प्रदर्शन करते केएमवीएन कर्मी। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। 12 सूत्री मांगों के लिए संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) कर्मियों ने शनिवार सुबह 11 से एक बजे तक कार्य बहिष्कार किया। दो घंटे तक पर्यटक आवास गृह और गैस वितरण का काम ठप रहा।
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन में निगम कर्मियों ने निगम और कर्मियों के हितों की अनदेखी का सरकार पर आरोप लगाया। बाद में एडीएम एससी द्विवेदी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

इनमें जिलाध्यक्ष हरीश पुनेठा, कोषाध्यक्ष प्रकाश मुरारी, हरीश चंद्र पुनेठा, टीकम सिंह, उमेश सिंह, कमल फर्त्याल, रवि बोहरा, अशोक मेहता, साजन टम्टा आदि थे। दो घंटे के प्रदर्शन के दौरान निगम कर्मियों ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि संगठन पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम कर रहा है। इसके तहत एक पौधा धरती मां के नाम के तहत रोजिन फैक्ट्री, पर्यटक आवास गृह समेत कलक्ट्रेट में पौधे लगाए गए।
वहीं टनकपुर में भी केएमवीएन के कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर एसडीएम हिमांशु कफलटिया के माध्यम से सीएम को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन भेजा। इनमें हीरा रावत, पंकज गंगोला, विनोद बोहरा, गिरीश आर्या, बद्री राम, अवनीश कुमार, मनोज कुमार, मनीष महरा आदि थे।

इन मांगों को लेकर हुआ कार्य बहिष्कार
पर्यटक आवास गृह या निगम की इकाइयों को निजी क्षेत्र में न देने, दोनों निगमों की वेतन विसंगति सुलझाने, दैनिक वेतन पर वर्षों से काम कर रहे निगम कर्मियों का नियमितीकरण, संविदा कर्मियों का न्यूनतम वेतन 25 हजार करने, कोरोना काल में दोनों निगमों को पर्यटन क्षेत्र में हुए नुकसान के मद्देनजर सेवानिवृत्त कर्मियों के देयकों के भुगतान करने के लिए 50-50 करोड़ का पैकेज, निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एफएलटू, रेत खनन, परीक्षण के निर्माण संबंधी कामों का आवंटन, दोनों निगमों का एकीकरण कर उत्तराखंड पर्यटन परिषद में समायोजन करने, कोरोना योद्धा घोषित कर अतिरिक्त मानदेय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed