फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest By Asha Worker in Champawat

आशा कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Protest By Asha Worker in Champawat
चंपावत में मंगलवार को प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत 12 सूत्री मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं का दो दिनी कार्य बहिष्कार मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आशाओं ने सरकार से उनकी मांगें पूरी जल्द करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों और फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान पर आशा संगठन की ओर से मंगलवार को भी विरोध, प्रदर्शन किया गया। चंपावत में ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मिणी जोशी, महामंत्री हेमा जोशी की अगुवाई में उमा जोशी, तनुजा पांडेय, संगीता आदि ने सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। टनकपुर में लीला महर, रेखा रावल, गीता चंद, प्रमिला सिंह, सुमन बोहरा, रीता राय, कविता बसेड़ा, जानकी देवी, दीपा, सीमा देवी आदि ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। लोहाघाट में भी मंगलवार को दूसरे दिन केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों और फेडरेशनों के संयुक्त आह्वान संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशाओं ने उपजिला चिकित्सालय में धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर मानदेय बढ़ाने और सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की। कहा कि सरकार और विभाग भी आशाओं की उपेक्षा करता है। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां पदमा प्रथोली, रेखा पुजारी, चंपा राय, हेमा कलौनी, आयशा बानो, आशा सामंत, रेखा ढेक, हेमा जोशी, सुनीता जोशी, नंदा मेहता आदि रही।
विज्ञापन

तीन सूत्री मांगों के लिए बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बीमा कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा कर्मचारियों की ओर से तीन सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। शाखाध्यक्ष हिमांशु नितवाल के नेतृत्व में बीमा कर्मियों ने एलआईसी आईपीओ, पुरानी पेंशन लागू करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बीमा कर्मियों की हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस मौके पर हिमांशु नितवाल, जितेश चौहान, दिनेश भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed