{"_id":"648f418c715834b51b00e5b4","slug":"protest-against-poor-quality-of-road-champawat-news-c-229-1-shld1009-104-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क की घटिया गुणवत्ता के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क की घटिया गुणवत्ता के खिलाफ प्रदर्शन
Sun, 18 Jun 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के नेपाल सीमा को जोड़ने वाली बलूटा-पासम मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण के विरोध में प्रदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा को जोड़ने वाले बलूटा-पासम मार्ग पर डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता से लोगों में नाराजगी है। रविवार को सड़क की दशा सुधारने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर इसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
15 किमी लंबे बलूटा-पासम मार्ग पर पिछले कुछ वर्षों में डामर शुरू हुआ था। पांच किमी मार्ग पर डामरीकरण का काम ही पूरा हो सका है। इससे आगे का काम धीमी गति से चलने के साथ घटिया गुणवत्ता से किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया काम की शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ और अब पुराना डामर भी उखड़ने लगा है।
ग्रामीणों ने नेपाल सीमा से लगे दुर्गम क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और इसके लिए कसूरवार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रकांत तिवारी, कमल बोहरा, कृष्णा बोहरा, प्रकाश सामंत, हिम्मत सिंह, बहादुर सिंह, मदन सिंह, पूरन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
बलूटा-पासम सड़क के दूसरे चरण में 6.61 करोड़ रुपये से डामर किया जा रहा है। घटिया डामर की शिकायत मिलने के बाद सड़क के निरीक्षण के लिए अभियंताओं की टीम भेजी गई है। साथ ही ठेकेदार को भी बुलाया गया है। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उसे ठीक कराया जाएगा। - अरविंद प्रसाद जोशी, ईई पीएमजीएसवाई, चंपावत।