फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Progress of TJ Road Champawat

... एक कदम आगे बढ़ा टीजे रोड का चूका पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Progress of TJ Road Champawat
टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर निर्माणाधीन भवानीनाला पुल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे निर्माणाधीन टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) सड़क पर चूका और रुपालीगाड़ के बीच पुल के निर्माण की कवायद नए सिरे से शुरू हो गई है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ में इस पुल की तकनीकी निविदा निपट गई। परियोजना क्रियान्वयन इकाई के एई इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अगले महीने वित्तीय निविदा होगी।
विज्ञापन

टीजे रोड के दो पैकेज (18.600 किमी लंबे ठुलीगाड़ से चूका और 24.400 किमी के दूसरे पैकेज चूका-रुपालीगाड़) वाली सड़क के दूसरे पैकेज चूका-रुपालीगाड़ को मिलाने के लिए लधिया नदी पर 690 मीटर लंबा पुल बनना है। ब्रिडकुल (ब्रिज, रोपवे, टनल एंड अदर इंफ्रांस्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड) को जून 2019 तक 29 करोड़ रुपये में पुल तैयार करना था, लेकिन विवादों और काम में ढिलाई के चलते शासन ने उसके अनुबंध को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में इस पुल के निर्माण की निविदा उत्तर प्रदेश सेतु निगम के नाम हुई। उसे एलओयू (लेटर ऑफ अंडरटेकिंग) भी दे दिया गया था। लेकिन निविदा राशि 29.51 प्रतिशत अधिक होने (29 करोड़ के बजाय 37.56 करोड़ रुपये) के चलते शासन ने वापस लेते हुए निविदा निरस्त कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूका-रुपालीगाड़ के बीच 690 मीटर लंबे पुल के लिए निविदा प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। 25 फरवरी को अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में तकनीकी निविदा संपन्न हुई। और अब दूसरे चरण में 14 मार्च को वित्तीय निवदा होगी। निविदा की प्रक्रिया पूरी होने पर अनुबंध तैयार होने के डेढ़ साल के भीतर इस पुल को पूरा करना होगा। - ओंकार पांडेय, एई, पीआई, टनकपुर-जौलजीबी रोड।
पहले पैकेज में भी नहीं बन सके दो पुल
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) सड़क का पहला पैकेज इस साल मई तक पूरा हो जाएगा। इस सड़क के ठुलीगाड़ से चूका तक के पहले पैकेज का डामरीकरण का काम भले ही पूरा हो गया हो, लेकिन तीन में से दो पुलों का निर्माण नहीं हो सका है। इनके निर्माण में देरी से टनकपुर से चूका तक का सफर मुश्किल बना हुआ है।

काली नदी के नजदीक से बन रही यह सड़क नेपाल सीमा पर सुरक्षा चौकसी तेज करने और एसएसबी की बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) तक मजबूत आधारभूत ढांचा बनाने में भी मददगार बनेगी। 18.600 किमी की ठुलीगाड़ से चूका तक के पहले पैकेज में डामर का काम पूरा कर लिया गया है लेकिन 10 मीटर चौड़ाई के तीन पुलों में से अभी सिर्फ एक ही पुल (लादीगाड़) तैयार हो सका है। भवानी नाले में 90 मीटर और गौजी नाले में 24 मीटर लंबाई के पुल बनने हैं। परियोजना क्रियान्वयन इकाई के जेई जीएस पोखरिया का कहना है कि भवानी नाले में पुल का निर्माण शुरू हो गया है। शेष दो पुलों को इस साल मई के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
पहले पैकेज में ये हैं तीन पुल
पुल का नाम पुल की प्रगति लंबाई
लादीगाड़ पूर्ण 24 मीटर
भवानीनाला अधूरा 90 मीटर
गौजीनाला अधूरा 24 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed