{"_id":"6452976521432f2de105ba26","slug":"programme-in-kv-2-in-banbasa-champawat-news-c-8-1-129662-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा पहचान बच्चों को आगे बढ़ाएं : व्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा पहचान बच्चों को आगे बढ़ाएं : व्यास
Wed, 03 May 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 03 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
बनबसा केवि क्रमांक दो में सांस्कृतिक कार्यक्रमत प्रस्तुत करते बाल कलाकार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो का वार्षिकोत्सव बुधवार को मनाया गया। मुख्यअतिथि एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजिल व्यास ने बच्चों की प्रतिभा पहचान उन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत बताई। कहा कि पढ़ाई का महत्व समझकर बच्चे स्वत: तरक्की करने लगेंगे।
अतिथियों के स्वागत के बाद प्राचार्या रंजना बरफाल ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। केवि क्रमांक दो ने पिछले सत्र में देहरादून संभाग के 43 विद्यालयों में हाईस्कूल में चौथा एवं इंटरमीडिएट में छठा स्थान पाया। बच्चों ने संगीत शिक्षिका शैफाली माहेश्वरी के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटिका से बच्चों ने समाज को एकता का संदेश दिया। कुमाउंनी, राजस्थानी लोकगीत, नृत्य की प्रस्तुतियों से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के पुस्तकालाध्यक्ष मो. मुदस्सिर ने मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन सुनाया। वरिष्ठ शिक्षक श्याम लाल, छात्रा आस्था चंद, रिया चंद ने संचालन किया। वरिष्ठ शिक्षिका वंदना चौहान ने आभार जताया। मुख्य अतिथि समेत एनएचपीसी की प्रथम महिला संगीता व्यास, वीएमसी के नामित अध्यक्ष पीयूष कुलश्रेष्ठ, रजब हुसैन, उत्कर्ष श्रीवास्तव, डीपी सिंह, नारायण भट्ट आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया।