फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Problems will be raised in front of CM.

Champawat News: सीएम के सम्मुख उठाएंगे शिक्षकों की कमी का मामला

Sun, 27 Aug 2023 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 27 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Problems will be raised in front of CM.
चंपावत। पीटीए (अभिभावक-शिक्षक संघ) चंपावत जीजीआईसी में प्रवक्ताओं की कमी को दूर करने के लिए प्रयास करेगा। शनिवार को जीजीआईसी सभागार में हुई पीटीए की बैठक में कहा गया कि प्रवक्ताओं के 70 प्रतिशत से अधिक पद खाली होने से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री के सम्मुख समस्या को उठाएगा। पीटीए अपने स्तर से भी शिक्षकों की कमी को दूर करने की पहल करेगा।
विज्ञापन

बाद में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रमेश चंद्र चौबे को अध्यक्ष, सावित्री देवी को कोषाध्यक्ष और शिक्षिका अनीता खर्कवाल को सचिव चुना गया। प्रधानाचार्या भुवनेश्वरी फोनिया को पदेन उपाध्यक्ष, मंजू देवी, नीरू देवी, पार्वती देवी, हेमा देवी, कमला देवी, यहुन्ना सिंह, गिरीश सिंह, इरशाद अहमद और मोहन सिंह को सदस्य बनाया गया। शिक्षक ईश्वरी दत्त जोशी के संचालन में हुई बैठक में शिक्षिका चंद्रकला टम्टा ने 2022-23 के गृह और बोर्ड परीक्षाफल बताया। बैठक में विजेयता राणा, निर्मला खाती, शोभा जोशी, तनुजा पांडे, राधा किरौला, बीना जोशी, नमिता मुरारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed