{"_id":"64eb6ec8d9ba91376901fe94","slug":"price-hick-in-banabasa-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-727-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दाल फ्राई पर भी महंगाई का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दाल फ्राई पर भी महंगाई का तड़का
Sun, 27 Aug 2023 09:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 27 Aug 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद काला
बनबसा (चंपावत)। सब्जियों के दाम कम होने के बाद अब लोग दाल फ्राई के लिए तरस रहे हैं। बढ़े दामों से दाल काली हो रही है तो चढ़ते जीरे के दामों से दाल फ्राई महंगी हो गई है।
टमाटर के दाम अब चालीस से पचास रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। सब्जियों के दाम भी कम हुए हैं। इससे लोगों को राहत मिली है लेकिन दालों के दामों ने लोगों को परेशान कर दिया है। अरहर, सफेद चना के दाम प्रति किलो 50 रुपये बढ़े हैं। राजमा 40 रुपये महंगा हुआ है। तड़के का मुख्य आकर्षण जीरा प्रति किलो 500 रुपये बढ़ गया है। लोग अब दाल के बजाय सब्जियों से काम चला रहे हैं।
कामकाजी महिलाओं का कहना है कि जल्दी के चक्कर में वे दाल बनाती थी लेकिन मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग दाल खरीदने का महंगा सौदा मान रहा है। यहां अरहर, छोले, सफेद चना, राजमा प्रति किलो 60 रुपये तक महंगा हुआ है। उड़द, चना दाल के दाम 20 से 30 रुपये बढ़े हैं। मलका, मसूर, मूंग छिलका, धुली मूंग दाल बीस रुपये प्रति किलो बढ़ी है। दुकानदार महेंद्र बिष्ट और मनोज भाटिया ने बताया कि जीरे का दाम पहले 240 रुपये था, जो अंबर 740 तक पहुंच गया है। लौंग 700 ले 1,300 रुपये प्रतिकिलो, काली मिर्च 500-600 से 700-800 रुपये प्रतिकिलो, छोटी इलायची 2,400 से 3,600 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है।