फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Prewa common service center will open in the village

परेवा गांव में कॉमन सर्विस सेंटर  खुलेगा 

Fri, 16 Dec 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब/चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब/चंपावत। Updated Fri, 16 Dec 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Prewa common service center will open in the village
रीठासाहिब के परेवा गांव में खुली बैठक में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
परेवा ग्राम पंचायत की प्रधान चंपा परवाल की अध्यक्षता और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक जोशी के संचालन में हुई बैठक में गांवों की जरूरतों तथा विकास कार्यों पर चर्चा हुई। गांव में जल्द ही कॉमन सर्विस सेंटर खुलेगा। स्थायी निवास सहित विभिन्न प्रमाणपत्र, डिजिटल पेमेंट, कैशलेस सुविधा आदि में मदद  मिलेगी। बैठक में कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने सभी बैंक खातों, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, विभिन्न पेंशन योजनाओं से जुड़े प्रपत्रों  को जल्द से जल्द आधार लिंक करने को कहा। बताया कि आधार लिंक के बगैर लोगों  को इन सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता देव सिंह परवाल ने क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से विकास योजना बनाने, उपेक्षित इलाके को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रास्तों को ठीक कराने, सिंचाई की व्यवस्था सहित कई मांगें रखीं। बताया गया कि हर परिवार को शौचालय मिलने के बाद न केवल सफाई में सुधार हुआ है, बल्कि ग्राम पंचायत भी खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) श्रेणी में आ गई है। बैठक में केशव राम, भगवान राम, नारायण सिंह, भूपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, बची आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed